Homeमध्यप्रदेशबाल विवाह से इनकार कर जारी रखी थी पढ़ाई:विश्व बाल दिवस पर...

बाल विवाह से इनकार कर जारी रखी थी पढ़ाई:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने साझा की झाबुआ की हीमा की कहानी

विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी ने साझा की पोस्ट बाल विवाह ठुकराया, पढ़ाई को चुना झाबुआ की हीमा पर बेकहम को गर्व

जिस उम्र में लड़कियां अपने सपनों को आकार देना शुरू करती हैं, उस उम्र में झाबुआ की 17 वर्षीय हीमा निनामा के सामने शादी का फैसला रख दिया गया। लेकिन हीमा ने हार नहीं मानी। उसने बाल विवाह से इनकार किया और अपने सपनों के लिए लड़ने का फैसला किया। आज उसकी यही हिम्मत दुनिया में मिसाल बन गई है। इंग्लैंड के मशहूर पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम ने विश्व बाल दिवस (20 नवंबर) पर सोशल मीडिया पर हीमा की कहानी साझा कर उसकी बहादुरी को सलाम किया। झाबुआ के बरखेड़ा में रहने वाली हीमा कल्याणपुरा के सांदीपनि स्कूल में 12वीं की छात्रा है। जब वह 11वीं में थी, तब परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी। हीमा ने इस फैसले को स्वीकार करने के बजाय शिक्षकों से मदद मांगी। प्राचार्य जीपी ओझा और अन्य शिक्षकों ने परिवार को समझाया। आखिर हीमा की बात सुनी गई। उसकी पढ़ाई जारी रही। उसने 11वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की। यूनिसेफ बना चुका डॉक्यूमेंट्री: यूनिसेफ इंडिया पहले भी हीमा की कहानी पर छोटी डॉक्यूमेंट्री बनाकर साझा कर चुका है। पोस्ट में बेकहम ने यह लिखा बेकहम ने बताया कि यूनिसेफ के साथ दो दशक के काम में उन्होंने देखा है कि सही सहयोग मिलने पर लड़कियां अपने फैसले खुद ले सकती हैं और नेतृत्व कर सकती हैं। हीमा इसका उदाहरण है। शिक्षकों की मदद से उसने कम उम्र में शादी रुकवाई और पढ़ाई जारी रखी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here