Homeमध्यप्रदेशबालाघाट में युवती की अर्थी सड़क पर रखकर चक्काजाम:लालबर्रा में परिजनों ने...

बालाघाट में युवती की अर्थी सड़क पर रखकर चक्काजाम:लालबर्रा में परिजनों ने की आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग; आश्वासन के बाद हटा जाम

बालाघाट में नहर से बरामद खुशबू डहरवाल के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद, गुरुवार को परिजनों ने लालबर्रा-वारासिवनी मार्ग पर युवती की अर्थी सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजन हत्या के आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का दर्ज कराया था मामला मृतका अपनी मां और भाई के साथ नागपुर में रहती थी। परिजनों के अनुसार, युवती ने पहले आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी और युवती एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन वह नागपुर से कब आई और घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार शाम चार बजे शुरू हुए इस चक्काजाम की जानकारी मिलते ही एसडीओपी अभिषेक चौधरी, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार किया। बुधवार को डोंगरगांव की नहर में मिला था शव युवती का शव बुधवार को वारासिवनी थाना क्षेत्र के डोंगरगांव स्थित बड़ी नहर से बरामद किया गया था। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा था। एसडीओपी ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी वजह सामने आ पाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here