Homeमध्यप्रदेशबालाघाट में दोस्त ने ही चुराई कार:शौक पूरे करने डुप्लीकेट चाबी बनाकर...

बालाघाट में दोस्त ने ही चुराई कार:शौक पूरे करने डुप्लीकेट चाबी बनाकर की वारदात; बीबीए स्टूडेंट्स समेत तीन गिरफ्तार

बालाघाट के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भटेरा में 30 जुलाई की रात हुई कार चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कार मालिक के दोस्त ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर डुप्लीकेट चाबी से कार चोरी की पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने मामले में एक निजी कॉलेज के बीबीए छात्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कार बरामद कर ली है। दोस्त को बातों में उलझाकर साथियों से कराई चोरी पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी धनेश उर्फ लक्की कटरे, पीड़ित कार मालिक शिवायु पटले का दोस्त है। योजना के तहत 30 जुलाई की रात धनेश ने शिवायु को अपने साथ बातों में व्यस्त रखा। इसी दौरान उसके साथियों ने डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर कार चुरा ली और लामता के जंगल में छिपा दी। सीसीटीवी फुटेज से खुला राज वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक बाइक और कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। संदेह के आधार पर जब धनेश और उसके साथियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। महंगे शौक पूरे करने के लिए रची थी साजिश पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे मोबाइल और गाड़ियों के शौक पूरे करने के लिए कार को बेचना चाहते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का वाहन जब्त कर लिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here