मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत से ही मानसून पूरी तरह सक्रिय है। छह दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश की औसत वर्षा 7 इंच तक पहुंच गई है। यह सामान्य से सिर्फ 1% कम है, जबकि जून के अंत तक बारिश 33% कम दर्ज की गई थी। वहीं मंगलवार को बड़वानी, धार, बुरहानपुर, रतलाम, टीकमगढ़ और पन्ना में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच बड़वानी जिले के सेंधवा में सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल में कक्षा 9 की छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में दो छात्राओं के सिर में चोट आई। दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया। प्रदेश में बारिश की तस्वीरें पश्चिमी हिस्से में सबसे ज्यादा असर मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। इन क्षेत्रों के अधिकांश जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा देवास जिले में रिकॉर्ड की गई है। इन जिलों में अति भारी बारिश की संभावना मंगलवार को गुना, अशोक नगर, विदिशा, सागर और छतरपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, आगर-मालवा, राजगढ़, झाबुआ, आलीराजपुर, धार और बड़वानी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई जिलों में गरज-चमक के आसार श्योपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, भोपाल, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर और रतलाम में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…
