भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-12 के पार्षद देवेंद्र भार्गव बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ नारियल खेड़ा निवासी आशीष डामेरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र की सड़क बारिश के कारण पूरी तरह बदहाल हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। मामला सामने आने के बाद वार्ड-12 के पार्षद देवेंद्र भार्गव ने संज्ञान लिया और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण फिलहाल सड़क का अस्थायी मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, ताकि आवागमन सुगम हो सके। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाएगी। नेहरू नगर की बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू, रहवासियों को अंधेरे से मिली राहत वाई.पी. पयासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आराधना नगर रोड, नेहरू नगर में कई महीनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थी, जिससे रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बाद वार्ड-29 के पार्षद देवांशु कसाना ने मामले पर संज्ञान लेकर संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई। अब लाइट चालू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है और रात में आवागमन सुरक्षित हो गया है। भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में खुला टैंक, बंद स्ट्रीट लाइट, सीवेज और कचरे की समस्या से लोग परेशान बीडीए सालिया फेज-2 में खुला टैंक बना हादसे का खतरा रवेंद्र वर्मा ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि बीडीए सालिया फेज-2, डी सेक्टर, अमेज़न गोदाम के पीछे, पटीदार स्क्वायर के पास एक टैंक का ढक्कन खुला पड़ा है। टैंक बिना कवर के होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। छह महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे से बढ़ रहा हादसों का खतरा जुनैद नेभास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि रंभा नगर, वार्ड-15, डिग बंगला, बेरसिया रोड स्थित दानिश हेयर सैलून के पास पिछले छह महीनों से पोल की स्ट्रीट लाइट बंद है। अंधेरा रहने के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोग नाली में गिर चुके हैं। एमपी नगर जोन-2 में सड़क पर बह रहा सीवेज का पानी सुधीर सिंह ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि राजहंस भोजनालय रोड, राधे कृष्णा कॉम्प्लेक्स, एमपी नगर जोन-2 के पास लंबे समय से सीवेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। नगर निगम में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। गंदे पानी के कारण राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अर्जुन नगर में सड़क किनारे कचरे के ढेर से फैली गंदगी भूपेंद्र तिवारी ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि अर्जुन नगर, 1250 तुलसी टावर के सामने पिछले लगभग एक महीने से सड़क किनारे लगातार कचरा फेंका जा रहा है। इसके कारण क्षेत्र में बदबू और गंदगी का माहौल बन गया है। उन्होंने नगर निगम से यहां स्थायी कचरा संग्रहण की व्यवस्था करने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का माध्यम बन रहा है। समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता इसकी जानकारी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के माध्यम से इसकी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की समस्याएं सीधे जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच जनसमस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
