Homeमध्यप्रदेशबारात में नाचते-नाचते गिरे दूल्हे के पिता, मौत:शहडोल में नई दुल्हन की...

बारात में नाचते-नाचते गिरे दूल्हे के पिता, मौत:शहडोल में नई दुल्हन की डोली के साथ ससुर की अर्थी भी उठी

शहडोल में विवाह समारोह के दौरान दूल्हे के पिता की अचानक मौत हो गई। घटना जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम पहलवा में बुधवार की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पहलवा निवासी रीना सिंह का विवाह जयसिंहनगर के ग्राम गजनी निवासी हरीश सिंह के साथ हुआ था। मंगलवार रात भर शादी की रस्में पूरी होने के बाद सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं। आदिवासी परंपरा के अनुसार जब हल्दी-पानी की रस्म हो रही थी, तभी दूल्हे के पिता धरमदास परस्ते (50 वर्ष) बारातियों के साथ नाचते हुए अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत गोहपारु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ निकली डोली और अर्थी अस्पताल से मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। दूल्हे हरीश सिंह के लिए यह पल बेहद कठिन था। समाज के लोगों ने ढांढस बंधाया, जिसके बाद पिता के शव को उनके गृह ग्राम गजनी ले जाया गया। नई दुल्हन भी अपनी विदाई के वक्त ससुर के शव के साथ रोते हुए अपने ससुराल पहुंची। जिस आंगन से नई दुल्हन की डोली उठनी थी, वहीं से ससुर की अर्थी भी निकली। इलाके में शोक, लोग सहमे इस दुखद मंजर को देखकर दोनों गांवों के लोगों की आंखें नम हो गईं। विदाई के साथ ससुर की अंतिम विदाई का यह दृश्य जिसने भी देखा, वह सिहर उठा। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here