Homeमध्यप्रदेशबारात देखने के दौरान कहासुनी, युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा- VIDEO:जान बचाने सीधे...

बारात देखने के दौरान कहासुनी, युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा- VIDEO:जान बचाने सीधे थाने में घुसा; महिलाएं भी लाठी-डंडों और पत्थरों से मारती दिखीं

धार के अमझेरा थाना परिसर के पीछे सोमवार दोपहर एक युवक पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित युवक वहां खड़ी एक बारात को देख रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसके खड़े होने पर आपत्ति जताते हुए मारपीट शुरू कर दी। युवक अपनी जान बचाने के लिए हमलावरों के आगे दौड़ता हुआ सीधे अमझेरा थाने पहुंचा। इस पूरी घटना का वीडियो मंगलवार सुबह सामने आया जिसमें युवक अपनी जान बचाकर भागते हुए दिख रहा है। पुलिस ने महिला समेत 5 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। खमालिया निवासी विजय पिता सीताराम (24) अमझेरा में थाना परिसर के पीछे आंगनवाड़ी के पास आया हुआ था। वहां वह खड़ी एक बारात को देख रहा था, तभी स्थानीय कुछ लोगों ने उसके वहां खड़े होने पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडे निकाल लिए। देखिए मारपीट की 4 तस्वीरें… जान बचाने के लिए सीधे अमझेरा थाने में घुसा युवक आरोपियों ने युवक पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। विजय अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागा, लेकिन आरोपी पत्थरों के साथ लगातार उसका पीछा करते रहे। खुद को घिरता देख युवक दौड़ते हुए सीधे अमझेरा पुलिस थाने के भीतर घुस गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया। महिला समेत पांच आरोपियों पर बीएनएस की धाराओं में केस अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि फरियादी विजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी राजा पिता पुनिया (निवासी अमझेरा), कृष्णा (निवासी दसई), मनीष (निवासी सुनेडी), राहुल (निवासी मनावर) और सीमा पति मनीष भील (निवासी सुनेडी) के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 191(2), 115(2) और 351(3) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर घटना की आगे की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here