मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे 552 पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 4 युवकों को कुचल दिया। बाइक को करीब 5 किलोमीटर तक घसीटते ले गई। सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं। कुचलने से 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक हालत नाजुक है। वीडियो में दिख रहा है कि- बस को रोकने के लिए एक कार सवार ने पीछा किया। कई बार हॉर्न बजाने के बावजूद बस चालक ने वाहन नहीं रोका और भागने लगा। कुछ दूर जाकर वह रुक गया।ड्राइवर ने पुरा से उमरी कस्बे तक घसीटता रहा। अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भागा ड्राइवर जैसे ही बस रुकी, उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर के मारे बस से कूदकर भागने लगे। अफरा-तफरी का फायदा उठाकर बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक और घायल खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे। शादी में शामिल होने मेहदा जा रहे थे उमरी पुलिस के मुताबिक, मृतकों में मुरैना निवासी आशुतोष बघेल (21), भिंड को खैरोली निवासी रामकेश बघेल (19) और मुरैना निवासी मोहित बघेल (20) की मौत हो गई। वहीं भिंड के मेहदा निवासी अमित बघेल (17) की हालत गंभीर है। सभी शादी में शामिल होने मेहदा जा रहे थे। बस में मची अफरा-तफरी, चालक मौके से फरार घायल युवक को भिंड जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था। नाजुक हालत में ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस न होने के कारण वह करीब एक घंटे तक अस्पताल में दर्द से तड़पता रहा। यह लापरवाही एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पहचान अब तक नहीं, पुलिस जांच में जुटी उमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने बताया- दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
