Homeमध्यप्रदेशबड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार:फाइनेंस एजेंट को...

बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार:फाइनेंस एजेंट को पता बताने पर भड़का था; आरोपी को भेजा जेल, कुल्हाड़ी से किया था वार

मैहर रामनगर थाना क्षेत्र के हिनौती बरगाही टोला में बड़े भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने छोटे भाई को सोमवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी रामकिनकर सोंधिया (46) पर अपने बड़े भाई रामायण सोंधिया (60) सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल रामायण की 25 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पते को लेकर विवाद, फिर मारपीट पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर को दोनों भाइयों के परिवारों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट की सूचना मिली थी। बताया गया कि एक एजेंट के सामने पता बताए जाने को लेकर रामकिनकर नाराज हो गया था। इसी बात पर विवाद बढ़ा। आरोप है कि रामकिनकर घर से कुल्हाड़ी निकाल लाया और सिया पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई और भतीजे पर भी हमला सिया की चीख-पुकार सुनकर रामायण सोंधिया और भतीजा अंकित सोंधिया बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान दोनों पर भी कुल्हाड़ी से वार किए गए। घटना में तीनों घायल हो गए। रीवा में इलाज के दौरान हुई मौत घायल रामायण को पहले सिविल अस्पताल रामनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय, रीवा रेफर किया गया, जहां 25 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) बढ़ाई। आरोपी को जेल भेजा रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी रामकिनकर सोंधिया, पिता बाबूलाल सोंधिया, निवासी हिनौती बरगाही टोला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मारपीट में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा जब्त किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here