Homeमध्यप्रदेशबड़वानी से खेतिया जा रही बस का ब्रेक फेल:15 यात्री घायल, 50...

बड़वानी से खेतिया जा रही बस का ब्रेक फेल:15 यात्री घायल, 50 से ज्यादा थे सवार; चालक ने बस सड़क किनारे रोकी

बड़वानी से खेतिया जा रही रेवा कृपा बस का बोकराटा के आगे अंबापड़ावा के पास बारी फलिया घाट क्षेत्र में हादसा हो गया। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई और 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने और पलटने से बच गई। हादसे में किसी की जान नहीं गई। सभी घायलों को खेतिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ब्रेक फेल होते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार बस बड़वानी से खेतिया जा रही थी। बोकराटा के आगे बारी फलिया के पास घाट क्षेत्र में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे मिट्टी में उतारकर रोक दिया। इससे बस पलटने और खाई में गिरने से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाट में बस की रफ्तार तेज थी, लेकिन चालक ने धैर्य नहीं खोया। 15 से ज्यादा यात्री घायल, अस्पताल में उपचार हादसे में 15 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी को तत्काल खेतिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ को ज्यादा चोट लगी है। घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई। घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। तस्वीरे देखिए… ग्रामीणों ने उठाई फिटनेस जांच की मांग घटना की सूचना मिलते ही खेतिया और पाटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और यातायात व्यवस्था संभाली। बस को मौके से हटाने की व्यवस्था भी की गई। पुलिस बस के ब्रेक फेल होने के कारणों की जांच कर रही है। चालक और यात्रियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। ग्रामीणों ने घाट क्षेत्र में चलने वाली बसों की नियमित फिटनेस जांच कराने की मांग की है। यात्रियों ने भी चालक की सूझबूझ की सराहना की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here