नागदा के बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र की गवर्नमेंट कॉलोनी में बुधवार रात करीब 9 बजे एक परिवार के घर पर हमला कर दिया गया। लाठी-डंडों और हथौड़ों से घर में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में महिला और डेढ़ साल की बच्ची समेत परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय जूनवाल सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, पड़वा के दिन कॉलोनी निवासी दीपक की बेटी का जन्मदिन मनाया जा रहा था। घर के सामने रहने वाले विजय जूनवाल ने जन्मदिन मनाने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बाद में उनके बीच समझौता होने की बात सामने आई। देखिए तीन तस्वीरें… उज्जैन से साथियों को बुलाने का आरोप बताया जा रहा है कि विवाद के बाद विजय जूनवाल ने उज्जैन से कुछ साथियों को बुलाया। आरोप है कि इसके बाद वे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और लाठी-डंडों व हथौड़ों से तोड़फोड़ की। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में परिवार के तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला और डेढ़ साल की बच्ची शामिल हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। बिड़लाग्राम पुलिस ने विजय जूनवाल को मुख्य आरोपी बनाते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
