Homeमध्यप्रदेशबकरी बेची, पैसों के बंटवारे पर युवक की हत्या:तेंदूखेड़ा में सगे-चचेरे भाइयों...

बकरी बेची, पैसों के बंटवारे पर युवक की हत्या:तेंदूखेड़ा में सगे-चचेरे भाइयों ने लाठियों से हमला किया, 3 गिरफ्तार

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बरकुंडा गांव में बकरी बेचने के पैसों के बंटवारे को लेकर हुए आपसी झगड़े में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक हीरालाल मेहतर पर उसके ही सगे और चचेरे भाइयों ने लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बरकुंडा गांव के रहने वाले हीरालाल मेहतर (35 वर्ष) का अपने सगे भाई विनोद मेहतर और चचेरे भाई कमलेश और संतोष मेहतर के साथ बकरी बेचने से आए पैसों के बंटवारे को लेकर मनमुटाव चल रहा था। सोमवार देर रात जब चारों बैठकर पैसों का हिसाब-किताब कर रहे थे, तभी उनके बीच बहस शुरू हो गई। सिर पर डंडे से किया हमला, बीच-बचाव करने आई मां-पत्नी को भी पीटा बात इतनी बढ़ गई कि तीनों आरोपियों ने मिलकर हीरालाल की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने लकड़ी के भारी डंडे से हीरालाल के सिर पर दे मारा, जिससे गहरी चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब हीरालाल की मां और पत्नी उसे बचाने के लिए बीच में आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं। आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजे गए जेल घटना की खबर मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और तीनों आरोपियों- विनोद, कमलेश और संतोष मेहतर को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here