Homeमध्यप्रदेशफोरेंसिक एक्सपर्ट के क्लू से सुलझी बैंककर्मी की मर्डर मिस्ट्री:जला हुआ शव...

फोरेंसिक एक्सपर्ट के क्लू से सुलझी बैंककर्मी की मर्डर मिस्ट्री:जला हुआ शव मिला था; आरोपी बोला- चौपाटी से लौटे तो शादी का पूछा, उसने मना कर दिया

इंदौर में बैंककर्मी पलक केशव का शव 25 जुलाई को किराये के कमरे में जला हुआ मिला था। शुरुआत में इस हादसा माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही फॉरेंसिक टीम ने पुलिस से मर्डर की आशंका जता दी थी। दरअसल, युवती का शव एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। इस दौरान फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने पुलिस को संकेत दे दिए कि मौत जलने से नहीं हुई, बल्कि हत्या के बाद आग लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश हुई है। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा बदली और दतिया से आरोपी बॉयफ्रेंड मयंक शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह और पलक 5 वर्षों से एक-दूसरे से संपर्क में थे। मयंक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पलक इसके लिए तैयार नहीं थी। शादी से इनकार करने पर नाराज मयंक दतिया से इंदौर पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने पलक का गला घोंट दिया। बता दें, हरदा जिले के टिमरनी निवासी पलक इंदौर में किराए के कमरे में रहकर बैंक में नौकरी करती थी। युवती के सिर, गर्दन और चेहरे पर मिले चोट के निशान
फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बजरंग कुमार सिंह ने बताया कि शव उनके पास पहुंचने पर पुलिस की ओर से इसे जलने से हुई मौत का मामला बताया गया था। पोस्टमार्टम करने वाली डॉ. केपी धुर्वे और डॉ. जिजीथ ने जांच के दौरान पाया कि शरीर पर मौजूद जलने के निशान मृत्यु के बाद के हैं। वहीं सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे स्पष्ट हो गया कि पहले युवती की हत्या की गई और बाद में शव को आग लगाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। शव जलने के साथ सड़ भी चुका था, इसलिए मौत का सही कारण पता लगाना चुनौतीपूर्ण था। पोस्टमार्टम के दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी रहें मौजूद
डॉ. बजरंग कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे संवेदनशील और संदिग्ध मामलों में पोस्टमार्टम के दौरान केवल पुलिसकर्मियों के बजाय जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी भी जरूरी है। यदि अधिकारी चिकित्सकों से मौके पर ही चर्चा करें, तो जांच अधिक तेज और सटीक हो सकती है। कई बार पोस्टमार्टम के दौरान मिलने वाला छोटा-सा सुराग भी पूरे मामले की दिशा बदल देता है। पलक हत्याकांड इसका बड़ा उदाहरण है, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने हत्या की आशंका जताई। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने जांच का फोकस बदला और कम समय में आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। शादी करने से इनकार करने पर की थी हत्या
पुलिस को पूछताछ में आरोपित मयंक ने बताया कि पलक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर गला घोंट कर हत्या की। मयंक और पलक पांच वर्षों से एक-दूसरे से संपर्क में थे। मयंक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पलक इसके लिए तैयार नहीं थी। इनकार करने पर नाराज मयंक दतिया से इंदौर पहुंचा। आरोपी इलेक्ट्रिशियन है। सिंगिग एप स्टार मैकर्स पर गाने गाता है। 2021 में एप के माध्यम से ही पलक से दोस्ती हुई थी। मयंक ने बताया कि अचानक पलक का व्यवहार बदल गया। उसने मुझे मई में ब्लाक कर दिया और बातचीत ही बंद कर दी। इसके बाद हत्या का विचार आया। हत्या के बाद जले हुए कपड़े ले गया था साथ
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के पहले दोनों सराफा चौपाटी पर खाने-पीने गए थे। कमरे में पर आकर शादी का पूछा तो पलक ने मना कर दिया। उसने कहा कि पिता ने उसके लिए लड़का देख लिया है और उनकी पसंद से ही शादी करेगी। इस पर मयंक भड़क गया और पलंक को जमीन पर पटक दिया। उसने मुंह दबा कर हत्या की और शरीर के ऊपरी हिस्से पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इसके बााद मयंक ने खुद सब्जी काटी और शव किचन में गैस चूल्हे के पास पटक दिया। बर्नर निकाल कर हादसा दर्शाने का प्रयास किया। जले हुए कपड़े बैग में रखे और फरार हो गया था
यह खबर भी पढ़िए… किराए के कमरे में युवती का जला हुआ शव मिला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती का घर में दो दिन पुराना जला हुआ शव मिला है। शव पूरी तरह झुलसा हुआ था। आसपास के रहवासियों ने दरवाजा तोड़ा, तब घटना की जानकारी मिली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, तपेश्वरी बाग निवासी पलक केशव का शव मिला है। वह यहां किराए के कमरे में रहती थी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here