छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई, जबकि गाड़ी सामने से बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के बाद कार सवार कपल ने रोमांस किया और एक-दूसरे को किस किया। स्थानीय लोगों ने जब हादसे का विरोध किया तो कपल और साथ बैठे दोस्तों ने दबंगई दिखाई, जो नशे में थे। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। अब किस और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में किसी की ओर से भी थाने में शिकायत नहीं गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कार सवार लोगों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें… पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी… जानकारी के मुताबिक, घटना तीन दिन पहले की है। सिरगिट्टी क्षेत्र में बारिश के दौरान मेन रोड पर तेज रफ्तार कार सवार युवक-युवतियां घूम रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार नशे में थे। इस दौरान कार ड्राइव कर रहे युवक ने गाड़ी को लहराते हुए दुकान के पास फुटपाथ पर चढ़ा दिया और टक्कर मार दी। इस हादसे में वहां मौजूद कई लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट पर बैठा कपल किस करता नजर आया। जब लोगों ने हादसे का विरोध करते हुए कार सवार युवक से बात करने की कोशिश की, तो वह और उसके साथ मौजूद लोग दबंगई दिखाने लगे। युवती को भी जड़ दिया थप्पड़ इससे नाराज कुछ स्थानीय युवकों ने कार सवार लड़कों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कार सवार युवती भी बाहर आ गई। वह युवक का पक्ष लेते हुए विवाद करने लगी। इस पर स्थानीय लड़कों ने युवती को भी थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सिरगिट्टी क्षेत्र का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें मुख्य सड़क पर युवकों का एक गुट युवती और उसके साथ आए दो युवकों की बीच सड़क पर पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… नशे में रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस, VIDEO: रायगढ़ में खुलेआम गले लगकर KISS करते दिखे, आते-जाते यात्री देखते रहे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते दिखे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
