Homeमध्यप्रदेशप्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का गला घोंटा:बक्से में बंदकर...

प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का गला घोंटा:बक्से में बंदकर सेप्टिक टैंक में फेंकी थी लाश; हाथ पर बने टैटू से खुलासा

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिली महिला की लाश की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। महिला का नाम अशरफी उर्फ सिया है। वह महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की रहने वाली थी। 33 साल की अशरफी का कत्ल उसके शादीशुदा प्रेमी ने पत्नी के साथ मिलकर किया था। फिलहाल, दोनों फरार हैं। निशातपुरा थाने के एसआई श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि अशरफी की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर भोपाल निवासी समीर से दोस्ती हुई। चैटिंग करते-करते दोनों में प्यार हो गया। करीब तीन महीने अशरफी भोपाल आ गई। वह कमल नगर निवासी समीर के घर में उसके साथ ही रहने लगी। शादीशुदा प्रेमी के साथ ही रह रही थी
समीर पहले से शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का पिता है। इसी बात को लेकर समीर की पत्नी और अशरफी के बीच विवाद होने लगे। इससे परेशान होकर समीर ने अशरफी की हत्या करने का प्लान बना लिया। इसमें पत्नी को भी शामिल कर लिया। साजिश के मुताबिक, 9 फरवरी को समीर ने सिया का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर टीन के बक्से में शव रखा और घर के पास खाली प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया। सेप्टिक टैंक से तेज बदबू आने पर स्थानीय रहवासियों ने गुरुवार शाम पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने टैंक की तलाशी ली तो उसमें शव मिला। पहले ही तीन शादियां कर चुकी थी अशरफी
निशातपुरा थाना टीआई मनोज पटवा ने कहा- लाश तीन-चार दिन पुरानी लग रही है। डिकम्पोज होने के कारण चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं। महिला प्लाजो पहने हुई है। हाथ में दीप का टैटू बना है। साथ ही 26 मई 1992 लिखा हुआ है। अनुमान है कि यह महिला की जन्मतिथि होगी। एसआई श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि वारदात के दिन से समीर और उसकी पत्नी गायब हैं। उसके अन्य परिजन की भूमिका की जांच भी कर रहे हैं। जांच के दौरान पता चला है कि अशरफी पहले महाराष्ट्र और राजस्थान में तीन अलग-अलग व्यक्तियों से शादी कर चुकी है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या भोपाल में एक युवक ने लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर बेड पर रखा। दो रात शव के पास ही सोया। वारदात के बाद युवक नशे की हालत में दोस्त के पास पहुंचा और हत्या करने की बात बताई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here