Homeमध्यप्रदेशप्रशासन अकादमी के महानिदेशक बनाए गए राजेश राजौरा:नए मुख्य सचिव बर्णवाल के...

प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बनाए गए राजेश राजौरा:नए मुख्य सचिव बर्णवाल के कार्यकाल में पहला तबादला आदेश; सुखवीर सिंह को नई जिम्मेदारी

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के चार्ज संभालने के बाद पहला तबादला आदेश सुखवीर सिंह प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग का हुआ है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में सुखवीर सिंह को अब लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा तथा भोपाल गैस त्रासदी और पुनर्वास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वे खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इन विभागों की जिम्मेदारी सुखवीर अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभालेंगे। उनके पास लोक निर्माण विभाग भी बना रहेगा। जल्द होंगे कई और तबादले 23 जुलाई को मुख्य सचिव अनुराग जैन से सीएस पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अशोक बर्णवाल ने अपने पास मौजूद विभागों को सुखवीर सिंह को सौंपने का आदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सहमति के बाद लिया है। मुख्य सचिव बनने के पहले बर्णवाल के पास लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा और गैस त्रासदी व पुनर्वास के अपर मुख्य सचिव व खाद्य सुरक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी थी। अभी इसके अलावा कुछ और अफसरों के भी तबादले विभाग बदलाव के तौर पर जल्दी ही होने वाले हैं। इसके पहले राज्य शासन ने 9 जुलाई को जारी आदेश में अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं मनोज सरियाम को उप सचिव लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए थे। तीन जुलाई को जारी आदेश में आयुक्त हस्तशिल्प और हाथकरघा को प्रबंध संचालक खादी और ग्रामोद्योग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राजेश राजौरा के काम में भी हुआ बदलाव राज्य सरकार ने मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से सीनियर आईएएस अफसर डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया है राजोरा के पास अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास विभाग तथा उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और प्रबंध संचालक नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड के साथ जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here