Homeमध्यप्रदेशपैसों की बर्बादी...:अभा कालिदास समारोह के उद्घाटन में 25 फीसदी से ज्यादा...

पैसों की बर्बादी…:अभा कालिदास समारोह के उद्घाटन में 25 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली

68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह में भीड़ जुटाने के अधिकारियों के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए हैं। शनिवार शाम अकादमी स्थित पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल में हुए उद्घाटन समारोह के दौरान हॉल की 25 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली रही। जबकि संकुल हॉल की कुल क्षमता मात्र 450 है। जाहिर है कलाकारों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों सहित आम लोगों की भीड़ जुटाने के दावे करने वाले जिम्मेदार उद्घाटन समारोह में कुल 450 लोग भी नहीं जुटा पाए। इस वर्ष समारोह के लिए 4.35 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है, लेकिन संस्कृति विभाग के अफसरों ने समय पर समारोह की तैयारियों को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई और समारोह को औपचारिक बनाने में कसर नहीं छोड़ी। अधिकांश लोगों को आमंत्रण पत्र ही नहीं मिले समारोह के लिए प्रस्तुतियां भी मात्र 10 दिन पहले तय हुई। दो दिन पहले अतिथि तय हुए। इस वजह से दो दिन पहले ही दो हजार आमंत्रण पत्र छपने गए। समय की कमी के कारण अधिकांश लोगों के पास आमंत्रण पत्र तक नहीं पहुंचे। इसका असर उद्घाटन में दिखाई दिया और हॉल की 25 फीसदी यानी 112 से ज्यादा सीटें खाली रही। वहीं राष्ट्रीय स्तर के इस समारोह में आमंत्रित कई अतिथि तक नहीं आए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here