प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी प्रदर्शन किए गए। इंदौर के टंट्या भील चौराहे पर युवाओं ने धरना दिया। ढोलक-मंझीरे की थाप पर नारेबाजी की। भोपाल में बोर्ड ऑफिस के सामने एक छात्रा अपने हाथ में ऐसा पोस्टर लेकर पहुंची, जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘कुचु-पुचु’ लिखा था। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक हमारी मांगों पर सरकार ठोस पहल नहीं करती, तब तक डटे रहेंगे। बड़वानी में प्लास्टिक शीट से अस्थायी शेड बनाकर धरना दिया गया। श्योपुर में स्टूडेंट्स 4 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां दो घंटे धरना देकर नारेबाजी की। बैतूल के अंबेडकर चौक पर युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। ऑडिटोरियम में छात्रों की क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी है। रीवा में NSUI कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर का घेराव करने निकले। पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोककर हिरासत में ले लिया। सतना कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहे कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्कामुक्की की। बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। नर्मदापुरम में NSUI ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी के बंगले के सामने प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। पुलिस ने छीनने की कोशिश की तो कार्यकर्ता जलता पुतला लेकर सड़क पर दौड़ गए। छात्र आंदोलन को लेकर ग्वालियर में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष छात्रों के आंदोलन को सही बता रहा था तो दूसरा पक्ष इसमें लग रहे नारों को गलत बता रहा था। दोनों गुट एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे तो विवाद की स्थिति बन गई। देखिए, तस्वीरें… CJP बोली- प्रधान के इस्तीफे पर सरकार कल जवाब देगी जंतर-मंतर प्रदर्शन में पेलेट गन से जबलपुर का युवक घायल प्रदर्शन के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
