22 अप्रैल को मनाया जाने वाला पृथ्वी दिवस आज वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का सबसे बड़ा प्रतीक बन चुका है, जिसकी शुरुआत 1970 में अमेरिका से हुई थी। इस अभियान को आकार देने में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट के खिलाफ जनआंदोलन की पहल की। पहले साल ही लाखों लोगों की भागीदारी के साथ यह अभियान सफल रहा और धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया। वर्तमान में पृथ्वी दिवस 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है, जहां सरकारें, संस्थाएं और आम लोग पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाते हैं। आइए वीडियो में जानते हैं कि भोपाल के लोग इसे कैसे मनाते है और धरती को बचाने के लिए उनकी क्या राय है…
