सराफा बाजार के लड्डू वाला कॉम्प्लेक्स में बुधवार रात एक ज्वेलरी दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलते देख आसपास के दुकानदार जमा हो गए। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। यह ज्वेलरी शॉप श्याम यादव की है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल टीम ने दुकान की जांच के बाद आग बुझाई। दुकान में सोने-चांदी के जेवर रखने के लिए कई डिब्बे और डिब्बियां थीं, जो आग की चपेट में आकर जल गईं। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। जेवरों को कितना नुकसान हुआ, यह सामान की जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच कर रही है।
