Homeमध्यप्रदेशपूर्व मंत्री के भाई के यहां 55 तोला सोना चोरी:भिंड में चांदी,...

पूर्व मंत्री के भाई के यहां 55 तोला सोना चोरी:भिंड में चांदी, नकदी समेत 1 करोड़ 2 घंटे में ले गए; पीछे से घुसे, मेन डोर से निकले

भिंड में बीजेपी के पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया के चचेरे भाई के घर चोरी हो गई। चोर 55 तोला सोना, 2 किलो चांदी और लगभग 10 लाख रुपये नकदी ले गए। पूर्व मंत्री के भाई को करीब 1 करोड़ रुपए का नुकसान होने की बात बताई गई है। घटना गोरमी थाना क्षेत्र के अकलोनी गांव में शुक्रवार-शनिवार रात का है। शिक्षक रामेंद्र सिंह भदौरिया के घर चोरों ने देर रात धावा बोला। चोर रात 1 बजे घर के पीछे से मलबे के सहारे छत पर चढ़े और अंदर घुसे। इसके बाद चोरों ने बेहद शातिर तरीके से घर की अलमारियों को निशाना बनाया और करीब दो घंटे तक आराम से वारदात को अंजाम देते रहे। बताया जा रहा है कि घर के पीछे डाला गया मलबा ही चोरों के लिए सहूलियत बन गया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रामेंद्र सिंह भदौरिया अपने साले सतेंद्र सिंह सिकरवार और उनकी पत्नी के साथ घर में रहते हैं। मुख्य दरवाजे से निकलकर भागे चोर
रात करीब 3 बजे चोर मुख्य दरवाजे से बाहर निकलकर फरार हो गए। घटना के दौरान घर में मौजूद किसी भी सदस्य को भनक तक नहीं लगी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने पहले से रेकी कर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के मुताबिक, चोर घर से करीब 55 तोला सोना, 2 किलो चांदी और लगभग 10 लाख रुपये नकद ले गए। घर में रिश्तेदारों का रखा जेवर भी चोरी हो गया। कुल मिलाकर चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही गोरमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस पर जल्द खुलासा करने का दबाव है। वहीं, थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने पीड़ित परिवार को मीडिया से बातचीत करने से रोक दिया है।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रभावशाली परिवार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। यह सामान गया चोरी

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here