Homeमध्यप्रदेशपुलिस ने खोद निकाला:जमीन के नीचे ड्रमों में छिपाया गया 3500 लीटर...

पुलिस ने खोद निकाला:जमीन के नीचे ड्रमों में छिपाया गया 3500 लीटर गुड़ लहान

मुरार क्षेत्र के मोहनपुर में अवैध शराब बनाने वालों ने पुलिस से बचने के लिए जमीन में गड्ढे खोदकर ड्रमों में गुड़ लहान छिपा रखा था। मोहनपुर पुल के पास कंजर डेरे पर पुलिस दबिश में जमीन के नीचे छिपाकर रखे ड्रमों से करीब 3500 लीटर गुड़ लहान बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही पूरा लहान नष्ट कर दिया। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है। बताया गया है कि मुरार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहनपुर पुल के पास कंजर डेरे में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर एएसपी जेंडेन लिगजर्पा ने क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस की संयुक्त टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया। डीएसपी अपराध नागेंद्र सिंह सिकरवार, डीएसपी अपराध मनीष यादव और सीएसपी मुरार संदीप बांगरे, थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ बगोली, अमित शर्मा की टीम ने टीम ने डेरे पर दबिश दी थी। तलाशी के दौरान जमीन में बने गड्ढों में ड्रम छिपाकर रखे मिले। इनमें करीब 3500 लीटर गुड़ लहान भरा हुआ था। पुलिस ने अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले इस लहान को मौके पर ही नष्ट करा दिया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here