Homeमध्यप्रदेशपुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने पर विभागीय जांच:SI, प्रधान आरक्षक...

पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने पर विभागीय जांच:SI, प्रधान आरक्षक समेत 4 पुलिसकर्मी जांच के दायरे में;सुरक्षा में चूक का पता लगाएंगे अफसर

भोपाल के कोलार थाने की पुलिस कस्टडी से चोरी का संदेही भागने के मामले में अब चार पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू हो गई है। डीसीपी ने एसआई शिवेंद्र पाठक, एसआई कमल सिंह, प्रधान आरक्षक दौलतराम और आरक्षक रवि पाल के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में पता लगाया जाएगा कि पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपी आखिर टीम को चकमा देकर कैसे भाग गया? और सुरक्षा में कहां चूक हुई। मामला शुक्रवार रात करीब 8 बजे का है। पुलिस चोरी के लाखों रुपए के माल की बरामदगी के लिए संदेही कृष्णा गिरी उर्फ छिहत्तर को कटारा हिल्स स्थित उसके घर ले जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के भागने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। टीम ने आसपास तलाश शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आरोपी कॉलोनी में ही दोबारा पकड़ लिया गया। जांच में इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस विभागीय जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी को घर ले जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। उसकी निगरानी की जिम्मेदारी किस पुलिसकर्मी की थी और वह किस परिस्थिति में टीम से अलग होकर भागने में सफल हुआ। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि बरामदगी के लिए आरोपी को ले जाने की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here