Homeछत्तीसगढ़पीटी टीचर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप:भाई बोला- शादी...

पीटी टीचर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप:भाई बोला- शादी के लिए दबाव बनाया, समझाने पर मुझे स्टूडेंट्स से पिटवाया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आत्मानंद स्कूल के पीटी टीचर पर नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और शादी के लिए प्रपोज करने का आरोप लगा है। आरोप है कि परिवार वालों के समझाने के बावजूद शिक्षक की हरकतें नहीं रुकीं। शनिवार को दोबारा समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया। इस दौरान पीटी टीचर ने हाईस्कूल के छात्रों से छात्रा के भाई की रॉड से पिटाई करवा दी। हमले में युवक के हाथ में चोट आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने भी मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक पीटी टीचर का नाम संदीप गुप्ता (28) है, जो स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ हैं। वहीं, छात्रा 10वीं में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि पीटी टीचर छात्रा से मोबाइल पर मैसेज के जरिए बातचीत करता था। आरोप है कि पीटी टीचर नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था और उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। परेशान होकर छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षक को समझाया। समझाइश के बावजूद शिक्षक की हरकतें नहीं रुकीं। इसके बाद छात्रा का भाई 15 अगस्त को दोबारा शिक्षक को समझाने स्कूल पहुंचा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। हाईस्कूल के छात्रों से पिटवाया इसके बाद शिक्षक ने स्कूल मैदान में हाईस्कूल के कुछ छात्रों से छात्रा के भाई की पिटाई करवा दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक के साथ लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बोले- पहले उचित कार्रवाई नहीं हुई घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि शिक्षक की हरकतों को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस छात्रा के मोबाइल मैसेज, मारपीट की घटना, गवाहों के बयान और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हेडमास्टर ने पैंट उतारकर बच्चों के सामने किया पेशाब,VIDEO: छात्राओं से अश्लील हरकत की कोशिश, पेरेंट्स पहुंचे तो पहनने लगा कपड़े, थाने ले गई पुलिस छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हेडमास्टर के बच्चों के सामने अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल समय के दौरान हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक ने बच्चों के सामने पैंट उतारकर क्लास रूम में पेशाब किया। छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here