Homeमध्यप्रदेशपहली बार डांस फ्लोर बना भोपाल मेट्रो का कोच:पार्टी सॉन्ग पर एक...

पहली बार डांस फ्लोर बना भोपाल मेट्रो का कोच:पार्टी सॉन्ग पर एक घंटे तक नाचे लोग; गेम्स और आइस ब्रेकिंग एक्टिविटीज भी हुईं

भोपाल में पहली बार चलती मेट्रो के अंदर लाइव डीजे, डांस, और फिटनेस एक्टिविटीज का आयोजन किया गया।’जरा हटके इवेंट्स’ और ‘बॉस लेडी भोपाल’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेट्रो मूव्स इवेंट में करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत AIIMS मेट्रो स्टेशन से हुई, जहां फिटनेस गेम्स और आइस ब्रेकिंग एक्टिविटीज कराई गईं। इसके बाद लोग मेट्रो में सवार हुए और सफर के दौरान डीजे की धुनों पर डांस किया। आयोजकों का कहना है कि मध्यप्रदेश और सेंट्रल इंडिया में चलती मेट्रो के भीतर इस तरह का यह पहला पब्लिक इवेंट है। AIIMS स्टेशन पर हुए फिटनेस गेम्स कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे बोर्डिंग, रिस्टबैंड वितरण और वाइब चेक से हुई। यहां लोगों के लिए फिटनेस गेम्स आयोजित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इवेंट को फिटनेस थीम पर रखा था, इसलिए ज्यादातर एक्टिविटीज भी उसी से जुड़ी रही। पासिंग द पार्सल, बॉल बैलेंस और रिफ्लेक्स गेम्स के विजेताओं को फूड कूपन और दूसरे पुरस्कार दिए गए। मेट्रो के भीतर सिर्फ DJ और मनोरंजन आयोजकों के अनुसार स्टेशन पर गेम्स आयोजित किए गए, जबकि मेट्रो के भीतर केवल डीजे पार्टी रखी गई। शाम 6:30 बजे मेट्रो AIIMS स्टेशन से रवाना हुई और सुभाष नगर स्टेशन तक गई। वापसी में भी प्रतिभागियों ने संगीत और मनोरंजन का आनंद लिया। शाम 7:40 बजे ग्रुप फोटोग्राफी और क्लोजिंग सेलिब्रेशन के बाद AIIMS मेट्रो स्टेशन पर इवेंट खत्म हुआ। पुराने और नए गानों पर झूमे युवा इवेंट में बॉलीवुड और पार्टी ट्रैक बजाए गए। इनमें ‘नो एंट्री’, ‘चल छैंया-छैंया’, ‘लूट ले गया’ समेत कई लोकप्रिय गीत शामिल रहे। डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया और सफर को यादगार बनाया। देखे तस्वीरें… मेट्रो की पॉलिसी पढ़कर बनाया इंवेंट प्लान आयोजक नम्रता तालेगांवकर ने बताया कि भोपाल मेट्रो की ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पॉलिसी पढ़ने के बाद हमे ऐसा इवेंट करना का आइडिया आया। हमने मेट्रो प्रबंधन से संपर्क किया। और सभी नियमों का पालन करते हुए ये इवेंट ऑर्गनाइज किया है। उन्होंने कहा कि मेट्रो प्रबंधन का पूरा सहयोग मिला और मेट्रो में इवेंट करने की प्रोसेस काफी सरल है। सुरक्षा और साउंड लिमिट का रखा गया ध्यान डीजे टीम ने बताया कि मेट्रो प्रबंधन की ओर से साउंड लिमिट और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन्हीं नियमों के अनुसार साउंड सिस्टम संचालित किया गया। बिजली की सीमित उपलब्धता को देखते हुए बैटरी आधारित उपकरणों का उपयोग किया गया। रजिस्ट्रेशन फुल, कई लोगों को लौटाना पड़ा आयोजकों के मुताबिक इवेंट के लिए उम्मीद से ज्यादा लोगों ने रुचि दिखाई। निर्धारित क्षमता पूरी होने के बाद कई इच्छुक लोगों को शामिल नहीं किया जा सका। कार्यक्रम में युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और फिटनेस उत्साही लोगों की अच्छी भागीदारी रही। लोगों के मेट्रों से जोड़ने की पहल है ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ एमपी मेट्रों प्रशासन ने भोपाल और इंदौर की मेट्रो में यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ शूरू किया है जिसके तहत अब मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन भी किए जा सकते हैं। इस सुविधा की शुरुआत 5 मई से ही कर दी गई है। जानिए,‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की गाइडलाइन सेलिब्रेशन में न तो शराब ले जा सकेंगे और न ही बीड़ी-सिगरेट। पटाखे ले जाने पर भी मनाही है। मेट्रो में प्रवेश से पहले स्टेशन पर चेकिंग की जाएगी। इसके लिए लोगों को एक घंटे के 5 से 7 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। 15 दिन पहले बुकिंग भी करानी होगी। नियम और टाइमिंग दोनों का ध्यान रखना होगा। लोगों को मेट्रो के करीब लाने का प्रयास मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने कहा- सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पहल भोपाल और इंदौर की जीवंत संस्कृति, तेजी से बढ़ते शहरी परिवेश और नागरिकों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। बता दें कि भोपाल में मेट्रो का उद्घाटन पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था। इसे 21 दिसंबर से आम लोगों के लिए खोला गया था। इससे पहले इंदौर में 31 मई 2025 से मेट्रो ट्रैक पर दौड़ने लगी थी। शुरुआत में ही अच्छी संख्या में लोग सफर करते रहे, लेकिन वर्तमान में मेट्रो के हाल बुरे हैं। भोपाल में स्थिति यह है कि एक दिन में 100 यात्री भी सफर नहीं करते, जबकि हर रोज का खर्च 8 लाख रुपए तक है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here