Homeछत्तीसगढ़पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को फावड़े से काट डाला:सरगुजा में रिश्तेदार के...

पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को फावड़े से काट डाला:सरगुजा में रिश्तेदार के घर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, हत्या के बाद पति फरार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बिसरपानी गांव में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध था। पत्नि रिश्तेदार के घर अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। एक कमरे में दोनों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान पति वहां पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। तीनों के बीच विवाद होने लगा। गुस्से में पति ने दोनों पर फावड़े से वार कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा किया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, बिसरपानी गांव के दारापारा का रहने वाला बाबूलाल मझवार (35) मंगलवार शाम अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नईहारो मझवार (32) गांव के सोमारू मझवार के घर चली गई। वहां गांव का ही बेंजे बड़ा (35) भी पहुंच गया। दोनों घर के अलग बने एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। पत्नी को खोजते हुए रिश्तेदार के घर पहुंचा पति रात करीब 8 बजे बाबूलाल मझवार अपनी पत्नी को खोजते हुए सोमारू मझवार के घर पहुंचा। वहां उसने पत्नी नईहारो को बेंजे बड़ा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर बाबूलाल ने फावड़े से अपनी पत्नी और बेंजे बड़ा पर कई बार हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना देर रात कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के बाद पति फरार, तलाश जारी बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर मैनपाट थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रजापति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा किया। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद आरोपी बाबूलाल मझवार फरार है। बताया जा रहा है कि नईहारो और बेंजे बड़ा के बीच अवैध संबंध था। जिस घर में यह घटना हुई, वह बाबूलाल के करीबी रिश्तेदार का बताया जा रहा है। घटना के समय नईहारो और बेंजे बड़ा नशे में थे। आरोपी बाबूलाल भी शराब के नशे में था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। …………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पिता बोले-दूसरी महिला से अफेयर के कारण बेटी की हत्या:कहा- दामाद ने ही मारकर कुएं में फेंका, तैरना जानती थी, खुद नहीं गिर सकती राजधानी रायपुर से लगे आरंग में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दामाद का दूसरी महिला से अफेयर था और इसी वजह से वह आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here