Homeमध्यप्रदेशपति को बुलाकर नर्मदा पुल से लगाई छलांग:पत्नी की लाश देखकर पति...

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से लगाई छलांग:पत्नी की लाश देखकर पति बेहोश; बोला- मायके जा रही थी, बस से उतरकर की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का-ओंकारेश्वर एक्वाडक्ट पुल से महिला ने छलांग लगा दी। सुसाइड से पहले उसने पति को फोन कर मोरटक्का के पास बुलाया था। पति के मौके पर पहुंचने तक वह नर्मदा नदी के गहरे पानी में छलांग लगा चुकी थी। मृतक की पहचान पिंकी राठौर (27) पति भोला राठौर के रूप में हुई है। वह इंदौर की रहने वाली थी और उसका मूल निवास खारवा, झिरन्या बताया गया है। पत्नी की आत्महत्या के बाद शव देखकर पति बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश में आया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुसाइड से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बीच रास्ते में बस से उतरकर पति को फोन किया पति भोला राठौर के मुताबिक, पिंकी रक्षाबंधन मनाने मायके टिगरिया (झिरन्या) जाने के लिए निकली थी। भोला ने उसे इंदौर से बस में बैठाया था। सफर के दौरान पिंकी बीच रास्ते में बस से उतरकर पति को फोन किया। इस दौरान पिंकी ने कहा कि- मैं नर्मदा के एक्वाडक्ट पुल के पास हूं। तुम पुल के पास जल्दी आ जाओ। फोन पर पुल पर होने की जानकारी मिलने के बाद भोला आनन-फानन में बाइक से बड़वाह की ओर रवाना हुआ। पति के पहुंचने से पहले ही नर्मदा में कूदी भोला के मुताबिक, वह बाइक से पुल की ओर जा रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही पिंकी ने पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की भीड़ जुट गई। नदी में महिला की तलाश शुरू की गई। घटना की जानकारी मिलने पर नावघाटखेड़ी के स्थानीय गोताखोर बाबूलाल मंगले, प्रदीप केवट, राजू पटेल, जितेश केवट, अनिल मंगले और रोशन मकवाने मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद महिला का शव पानी से बाहर निकाला गया। पत्नी का शव देखते ही बेसुध हुआ पति पिंकी का शव मिलने के बाद पति भोला राठौर की हालत बिगड़ गई। घटनास्थल पर पत्नी का शव देखते ही वह बेसुध हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। सदमे के कारण तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बड़वाह के शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोला ने पुलिस को बताया कि उनके और पिंकी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि वह पिंकी के इस कदम का कारण समझ नहीं पा रहे हैं। उनके मुताबिक, पिंकी रक्षाबंधन के लिए मायके जा रही थी और उन्होंने उसे इंदौर से बस में बैठाया था। तीन साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, भोला और पिंकी की शादी साल 2024 में हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है। भोला इंदौर के एक निजी संस्थान में ऑफिस बॉय का काम करता है। रक्षाबंधन के बाद दोनों घूमने जाने वाले थे, लेकिन ऑफिस से छुट्टी नहीं मिली, वरना वह भी पत्नी के साथ मायके जाता। सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर भेजा,डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया मांधाता थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदिया ने बताया- सोमवार दोपहर करीब 1 बजे महिला के मोरटक्का पुल से नर्मदा नदी में कूदने की सूचना मिली थी। करीब 1:30 बजे रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला गया। उसे सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर के डॉक्टर रवि वर्मा ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें ट्रेन के आगे युवक ने लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा- सिंधिया का नाम ग्वालियर में लोन पास कराने और कूटचरित दस्तावेजों के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का शिकार हुए एक युवक जसपाल सिंह यादव ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि ​सिंधिया जी जब आप यह पत्र पढ़ेंगे तो मैं, यह दुनिया छोड़कर जा चुका होऊंगा।’ पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here