पटना में मंगलवार, 4 जुलाई को पेपर लीक और रोजगार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले छात्रों पर वाटर कैनन चला। इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस और स्टूडेंट्स के बीच हल्की झड़प हुई। यहां पहुंचते ही छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने यहां छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। स्टूडेंट्स वाटर कैनन पर डांस करने लगे। कुछ छात्र सड़क पर बैठ गए। पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें उठाकर वहां से हटाया। प्रदर्शन के दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी सड़क पर लेट गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम छात्रों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए। इससे पहले पुलिस ने सभी को जेपी गोलबंर पर बैरिकेडिंग लगाकर रोका था। छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई पुलिस ने सभी छात्रों को समझाया, लेकिन वे पीछे नहीं हटे। इस प्रदर्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि छात्रों पर गोली चली क्या हुआ। कुछ नहीं किया गया। PM मोदी और अमित शाह का इस्तीफा होने तक लड़ाई जारी रहेगी। पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और भाग्य भारती नाम की छात्रा को डिटेन किया है। पुलिस ने फिलहाल छात्रों को इनकम टैक्स चौराहे से हटा दिया है। छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… प्रदर्शन में शामिल नेताओं की तस्वीरें छात्र बोले- बेहतर भविष्य के लिए गोली खाने को तैयार हैं प्रदर्शन में शामिल छात्र ने कहा कि मीडिया हमारी मांग नहीं उठाती है। छात्र जो सड़क पर खड़ा है, धूप में मर रहा है। न हम चेहरे से आतंकवादी है, न हरकतों से, न ही पेशे से। लेकिन फिर भी हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। जबकि अभी बांकीपुर उपचुनाव जीतने वाले प्रशांत किशोर ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। हमारी कहां सुनवाई होगी बता दीजिए प्रदर्शन में ये संगठन शामिल थे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बैनर तले छात्र सड़क पर उतरे। आंदोलन को युवा कांग्रेस, एआईएसएफ, छात्र राजद, एसएफआई, डीवाईएफआई, द ग्रेट भीम आर्मी, सोशल जस्टिस आर्मी, एआईडीएसओ,द सोशलिस्ट, एआईडीवाईओ का भी समर्थन था। पुलिस की बर्बरता पर कांग्रेस ने तैयार की रिपोर्ट बीते दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन की आंच बिहार में भी देखने को मिली थी। पेपर लीक को लेकर पूरे बिहार में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई छात्रों को डिटेन करके जेल भेजा गया, पुलिस ने गोलियां भी चलाई थीं, कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे। इस पूरी घटना को लेकर कांग्रेस ने फैक्ट फाइनडिंग पैनल बनाई है। कांग्रेस ने रिपोर्ट कार्ड तैयार करके आलाकमान को भेज दिया है। यह पैनल 6 जिले- जहानाबाद, भागलपुर, पूर्णिया, पटना, सीवान और दरभंगा के लिए बनाया गया है। छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
