Homeदेशपंजाब निकाय चुनाव नतीजे:AAP का दबदबा, 954 वार्डों में जीती; कपूरथला निगम...

पंजाब निकाय चुनाव नतीजे:AAP का दबदबा, 954 वार्डों में जीती; कपूरथला निगम में कांग्रेस, अबोहर में BJP को बहुमत; पठानकोट में रिकाउंटिंग पर बवाल

पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा दिखा है। 954 वार्डों में AAP ने जीत दर्ज की। कांग्रेस दूसरे और आजाद उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रही। बंगाल के बाद 2027 में पंजाब को जीतने की बारी की बात कहने वाली भाजपा सबसे पीछे रही। कमबैक के दावे वाला अकाली दल भी चौथे नंबर पर रही। 8 नगर निगमों में से कपूरथला में कांग्रेस, अबोहर में BJP को बहुमत मिला। पठानकोट में किसी को बहुमत नहीं मिला, लेकिन BJP ने 50 में से 22 सीटें जीत ली। बठिंडा, मोगा, बरनाला और बटाला में AAP को बहुमत मिला है। मोहाली में भी AAP को बहुमत मिला, पार्टी ने 50 में से 26 सीटें जीत ली हैं। लेकिन एक सीट का रिजल्ट आना बाकी है। उधर, पठानकोट के भड़ोली में चुनाव नतीजों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया कि वार्ड-47 में उनके उम्मीदवार सोनी के साथ धक्केशाही की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में पठानकोट-जम्मू हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले उनके उम्मीदवार को करीब 40 वोटों से विजेता बताया गया था, लेकिन बाद में रिकाउंटिंग कराकर नतीजा बदल दिया गया। अकाली दल ने कहा- मंत्री लालचंद कटारूचक के हस्तक्षेप के बाद परमजीत कौर को एक वोट से विजेता घोषित कर दिया गया। हालांकि इस पर अभी मंत्री का कोई बयान सामने नहीं आया। 26 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। उधर, सीएम भगवंत मान ने कहा कि बंगाल जीतने वाले पांचवें नंबर पर आए हैं। 1100 से ज्यादा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। कांग्रेस व अकाली दल अपने पुराने बहानों पर कायम रहे हैं। निगम/कौंसिल/पंचायत रिजल्ट LIVE 8 नगर निगमों के LIVE नतीजे:- मोहाली:- बठिंडा:- पठानकोट:- कपूरथला:- अबोहर:- बटाला:- मोगा:- बरनाला:- ये खबरें भी पढ़ें… AAP ने 2027 का ट्रेलर दिखाया पंजाब चुनाव नतीजे, दिग्गजों के क्षेत्र में क्या रिजल्ट रहा काउंटिंग के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here