नेपाल और तिब्बत में करीब 3 घंटे बाद राहत और बचाव अभियान फिर शुरू कर दिया गया। भोटेकोशी नदी के ऊपरी हिस्से में बनी झील के फटने के बाद अचानक बाढ़ के खतरे को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। शुक्रवार को झील में पानी बढ़कर करीब 25 लाख क्यूबिक मीटर हो गया था। झील का पानी ओवरफ्लो होकर ल्हेंदे खोला और फिर त्रिशूली नदी में पहुंचा। इसके बाद नेपाल में रेस्क्यू टीमों को सुरक्षित जगह जाने को कहा गया था। बुधवार को ग्लेशियर टूटने से आई भीषण बाढ़ में नेपाल में 547 और तिब्बत में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों देशों में 1,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ से नेपाल में सड़क, पुल, घर और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान हुआ है। राहत-बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। तबाही के आंकड़े नेपाल में तिब्बत में नेपाल में बाढ़ से जुड़ीं 5 तस्वीरें खबर से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
