Homeमध्यप्रदेशनीमच में कल 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 10 से 11 बजे तक...

नीमच में कल 4 घंटे बिजली कटौती:सुबह 10 से 11 बजे तक पोल शिफ्टिंग कार्य, कई इलाके प्रभावित

नीमच शहर के कई इलाकों में रविवार, 15 मार्च को बिजली बंद रहेगी। सड़क विकास निगम (MPRDC) को बिजली के खंभे शिफ्ट करने का काम करना है, जिसकी वजह से विद्युत कंपनी ने अलग-अलग समय पर कटौती की घोषणा की है। विद्युत कंपनी के मुताबिक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संजीवनी फीडर बंद रहेगा। इससे गोमाबाई रोड, विकास नगर, संजीवनी कॉलोनी, स्कीम नंबर 34 और 36-ए, उत्कृष्ट स्कूल, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी और आनंद विहार जैसे इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। औद्योगिक और सरकारी दफ्तरों में भी असर इसी समय (सुबह 7 से 11 बजे) इंडस्ट्रियल ग्रिड से जुड़े फीडर भी बंद रखे जाएंगे। इससे औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत, तहसील ऑफिस, मेडिकल कॉलेज, स्कीम नंबर 36-ए और जेल रोड के आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी। ग्वालटोली और पुलिस लाइन में 1 घंटे का कट 11 केवी आनंद विहार फीडर पर सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद की जाएगी। इस वजह से ग्वालटोली, पुलिस लाइन और स्कीम नंबर 36-बी के कुछ हिस्सों में लोगों को परेशानी हो सकती है। समय में हो सकता है बदलाव बिजली कंपनी सहायक यंत्री महेश ठाकुर ने बताया कि काम को देखते हुए बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम बिजली रहने के दौरान ही निपटा लें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here