भाटखेड़ा-डूंगलावदा फोरलेन निर्माण के चलते रविवार, 22 नवंबर को नीमच के कई इलाकों में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मप्र रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन 33 केवी बस स्टैंड फीडर की लाइन शिफ्ट करेगा।
बिजली कंपनी के शहर सहायक यंत्री ने बताया कि 33/11 केवी बस स्टैंड ग्रिड से जुड़े बस स्टैंड, कीर्ति नगर, मेसी शोरूम, महू रोड, वाटर वर्क्स और सिटी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी।
इसके अलावा 33/11 केवी किलेश्वर ग्रिड से जुड़े बघाना और रेलवे फीडर की बिजली भी बंद रहेगी। इससे नीमच सिटी, इंदिरा नगर, महू रोड, बस स्टैंड क्षेत्र, यादव मंडी, जिला अस्पताल, उच्च दाब उपभोक्ता सिविल हॉस्पिटल, बघाना और रेलवे क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी।
बिजली कंपनी के मुताबिक, काम की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
