Homeदेशनीदरलैंड-हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:हैदराबाद एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर;...

नीदरलैंड-हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:हैदराबाद एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर; 4 दिन में तीसरी घटना

हैदराबाद एयरपोर्ट पर नीदरलैंड से आ रही कुआलालंपुर एयरवेज की एक फ्लाइट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के बाद से पूरा हैदराबाद एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर है। मेल में दावा किया गया कि प्लेन में बम है, जो कभी भी फट सकता है। हालांकि फ्लाइट सुरक्षित हैदराबाद पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार शाम 6:30 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की धमकी का एक ईमेल मिला था। जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट की जांच हुई थी। इसमें कहा गया था कि मलेशिया से हैदराबाद आने वाली एयरएशिया की एक फ्लाइट को उसके पहुंचने से पहले ही बम से उड़ा दिया जाएगा। 4 दिन में तीसरी धमकी गुरुवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आने वाली लुफ्थांसा फ्लाइट को लेकर भी एसी ही धमकी दी गई थी। यानी ये 4 दिन में तीसरी धमकी है। जिसके बाद से एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जनवरी में भी बम धमाके की धमकी मिली थी। ये धमकी शारजाह से आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 1422 के लिए थी। एयरपोर्ट कस्टमर सपोर्ट पर दोपहर 2 बजे ईमेल आया। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। बम की धमकी से जुड़ी 3 घटनाएं 12 नवंबर 2025- मुंबई-वाराणसी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी 12 नवंबर को मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। तत्काल फ्लाइट की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें.. 19 सितंबर- मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट को बम की धमकी मिली 19 सितंबर को इंडिगो की मुंबई से फुकेट जाने वाली फ्लाइट 6E 1089 को बम की धमकी मिली थी। ये धमकी फ्लाइट के टॉयलेट में एक चिट्ठी पर लिखी थी। धमकी मिलने के बाद फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें… 12 जून- एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग 12 जून को थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी। पूरी खबर पढ़ें… बम की धमकी के बाद का प्रोटोकॉल समझें… विमान में बम होने की सूचना मिलने पर फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी हवाई अड्डे पर उतारा जाता है। इससे ईंधन की खपत तो ज्यादा होती ही है, विमान की दोबारा जांच करने, यात्रियों को होटलों में ठहराने और उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था करनी पड़ती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन सब पर करीब 3 करोड़ रुपए तक खर्च हो जाते हैं। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; कोई विस्फोटक बरामद नहीं कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1234 को मंगलवार सुबह बम की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here