Homeमध्यप्रदेशनीट पेपर लीक का विरोध में कांग्रेस की मशाल रैली:छात्रों के भविष्य...

नीट पेपर लीक का विरोध में कांग्रेस की मशाल रैली:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया; देवास में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

देवास में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार रात मशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मशाल लेकर नारेबाजी की और कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से मेहनती छात्रों के सपने टूट रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here