छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की से 5 दोस्तों ने गैंगरेप किया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। वारदात के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला भैरमगढ़ थाना इलाके का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को कस्टडी में लिया गया है। नाबालिग आरोपी को पीड़िता पहले से जानती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की रात एक परिचित नाबालिग लड़का उसे घुमाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। फिर बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। उसके बाद नाबालिग के 4 दोस्तों ने भी उससे दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। 12 अप्रैल की (रविवार) सुबह भैरमगढ़ थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। ये हैं गिरफ्तार आरोपी इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम शामिल हैं। एक आरोपी नाबालिग है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि, सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी:आदिवासी संस्कृति पर बनाती हैं कंटेंट, किडनैपिंग-रेप की साजिश की चैट लीक हुई, 5 युवक अरेस्ट छत्तीसगढ़ की कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी दी गई। इंस्टाग्राम के एक कथित नशा मुक्ति ग्रुप में लड़के निवेदिता की फोटो शेयर कर उससे गैंगरेप की बात कर रहे थे। इस साजिश की चैट निवेदिता तक पहुंची, जिससे मामला सामने आया। निवेदिता के पिता पुलिस विभाग में DSP के पद पर हैं। पढ़ें पूरी खबर…
