Homeमध्यप्रदेशनहरों के पानी से नरसिंहपुर की जमीन में बढ़ेगा खारापन:मंत्री प्रहलाद पटेल...

नहरों के पानी से नरसिंहपुर की जमीन में बढ़ेगा खारापन:मंत्री प्रहलाद पटेल ने लवणीयता का खतरा बताया, उपचार के लिए देसी गाय का गोबर सुझाया

नरसिंहपुर जिले में नहरों से सिंचाई के कारण खेतों की जमीन में लवणीयता (खारापन) बढ़ने का खतरा है। आने वाले समय में यहां की जमीन की स्थिति हरियाणा और पंजाब जैसी हो सकती है। यह बात मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को कही। उन्होंने इसके प्राकृतिक उपचार के रूप में देसी गाय के गोबर को बताया। पटेल ने नरसिंहपुर के ग्वारी (निवारी) स्थित त्रिनेत्री गौशाला में गोवर्धन पूजन के बाद गौ अभयारण्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से गायों की सेवा और संरक्षण की अपील की। खुले में चरने से दूध की गुणवत्ता बेहतर मंत्री ने कहा कि गायों को दिनभर बांधकर रखने के बजाय खुले में घूमने देना चाहिए। पेड़ों की छांव और प्राकृतिक माहौल में गाय स्वस्थ रहती है। खुले में चरने से उसके दूध की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। दूध की शुद्धता पर उन्होंने कहा कि घरों में गाय को बांधकर दाना और दूसरी चीजें खिलाने वाले लोग खुले में चरने वाली गाय के दूध से इसकी तुलना करें। उन्हें खुद अंतर समझ में आ जाएगा। नहरों के पानी से बढ़ सकती है लवणीयता पटेल ने कहा कि नहरों से सिंचाई और पानी के जमीन में रिसने से मिट्टी में लवणीयता बढ़ सकती है। हरियाणा और पंजाब में भी ऐसी स्थिति देखने को मिली है। उन्होंने दावा किया कि इससे निपटने के लिए दुनिया में देसी गाय के गोबर के अलावा कोई दूसरा उपचार नहीं है। उन्होंने कहा कि गाय किसी पर बोझ नहीं है और उसके शरीर की कोई भी चीज बेकार नहीं जाती। जिला प्रशासन और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की यह पहल गौ संरक्षण के संकल्प को मजबूत करेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, महंत रघुनाथ दास, अजय पटेल, नवनीत उमरे, कथा वाचक सुभी देवी, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here