Homeमध्यप्रदेशनर्स बोली- बस ऑपरेटर ने रेप किया, मंगलसूत्र-रुपए हड़पे:जावरा और अजमेर ले...

नर्स बोली- बस ऑपरेटर ने रेप किया, मंगलसूत्र-रुपए हड़पे:जावरा और अजमेर ले जाकर की वारदात; दो जूनियर से भी अश्लील हरकत का आरोप

मध्यप्रदेश के शाजापुर में तंत्र–मंत्र का झांसा देकर नर्स से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी निजी बस ऑपरेटर है। उसने पहले खुद गलत काम किया। इसके बाद अपने दोस्त से भी करवाया। कहा– गैर मर्द से संबंध बनाएगी, तभी परेशानी दूर होगी। अश्लील वीडियो बनाकर चार लाख रुपए, मंगलसूत्र और स्कूटी भी हड़प लिए। पुलिस ने बुधवार रात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से ट्रेन में हुई थी पहचान, यहीं मोबाइल नंबर लिया 39 साल की महिला रात में थाने में पहुंची। उसने बताया कि 3 जुलाई को जबलपुर से शाजापुर ट्रेन से आ रही थी। इसी दौरान भोपाल में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने खुद का नाम राजू निवासी बड़नगर बताया। बातचीत के दौरान उसे कहा कि मेरी बहन की तबीयत खराब है, पिताजी सीढ़ियों से गिर गए हैं। इस पर उसने बताया कि वह तंत्र-मंत्र करने के साथ धागा करता है। तुम्हारे ससुराल वालों ने जादू–टोना कर दिया है। तुम्हें डोरा बनवाना पड़ेगा। मेरा मोबाइल नंबर भी ले लिया। परिवार पर संकट का डर दिखाकर रेप पीड़ित के अनुसार अगले दिन यानी 4 जुलाई की दोपहर आरोपी शाजापुर स्थित किराए के मकान पर पहुंचा। कहा कि धागा बनाने की प्रक्रिया के लिए कपड़े उतारना जरूरी है, अन्यथा उसके माता-पिता, बहन और अन्य परिजन की मौत हो जाएगी। डर के कारण बातों में आ गई। उसने डोरा से नाप लिया और धागा बनाने की बात कहकर चला गया। तीन दिन बाद आरोप फिर आया। कहा– तुम्हारे ससुराल वालों ने जादू–टोना किया है। इसे हटाने के लिए गंदा काम करना पड़ेगा। मैं बातों में आ गई। इसके बाद उसने गलत काम किया। एक बार मुझे जावरा स्थित हुसैन टेकरी और अजमेर भी लेकर गया। यहां भी उसके साथ गलत काम किया। कमरे पर दोस्त से भी करवाया रेप पीड़ित के मुताबिक राजू ने कहा कि तुम्हें अन्य मर्द के साथ भी संबंध बनाने पड़ेंगे, तभी परेशानी दूर होगी। इसके बाद एक दिन वह अपने किसी दोस्त को कमरे पर लेकर आया। दोनों में मेरे साथ गलत काम किया। अश्लील वीडियो भी बनाए। उसके अगले दिन आरोपी ने कहा कि तुम्हें एक बस खरीदनी पड़ेगी, जिससे तुम्हारी परेशानी उस पर आ जाएगी। तुम सरकारी कर्मचारी हो, तो कैसे बस ले सकती हो। तुम मुझे पैसे दे दो, मैं अपने नाम पर खरीद लेता हूं। इसके बाद 4 लाख 10 हजार रुपए, सोने का मंगलसूत्र ले गया। दो सहकर्मियों के साथ भी की हरकत नर्स ने पुलिस को बताया कि मेरी दो सहकर्मी भी परेशान थीं, मैंने उन्हें पूरी बात बताई। 21 जुलाई को दोनों को कमरे पर बुला लिया। राजू भी आ गया। आरोपी ने दोनों के साथ अश्लील हरकत की, तो डर के मारे दोनों चली गईं। बाद में मुझसे 50 हजार रुपए और मांगे। नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। 28 जुलाई को आरोपी एक्टिवा और उसके दस्तावेज भी ले गया। एसपी बोलीं– बस ऑपरेटर आरोपी गिरफ्तार एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आरोपी शकीरा शाह उर्फ राजू और गुड्डू के नाम से भी पहचाना जाता है। वह उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र का रहने वाला है। प्राइवेट बस ऑपरेटर है। उसकी शादी करीब 22 से 25 साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और बेटा है। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि बेटा अविवाहित है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1), 64 (2) (m), 318(4), 308 (2), 351(3) और 75(2) के तहत केस दर्ज किया है। इन धाराओं में बार-बार दुष्कर्म, गंभीर परिस्थितियों में दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here