Homeमध्यप्रदेशनर्मदा तीसरे चरण में बिजली फॉल्ट से जलापूर्ति प्रभावित:आज कम दबाव से...

नर्मदा तीसरे चरण में बिजली फॉल्ट से जलापूर्ति प्रभावित:आज कम दबाव से मिलेगा पानी,टंकियां 12 इंच कम पानी भरने का फैसला

नर्मदा तृतीय चरण की मुख्य पंपिंग लाइन में मंगलवार दोपहर आए बिजली फॉल्ट के कारण शहर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। तकनीकी खराबी के चलते 1700 मिमी व्यास की मुख्य पंपिंग लाइन के सभी पंप दोपहर 1:11 बजे बंद हो गए थे, जिससे जल वितरण प्रणाली पर असर पड़ा। जलकार्य विभाग के अनुसार बिजली फाल्ट का निराकरण कर आवश्यक सुधार कार्य पूरा किया गया और दोपहर 2 बजे बीएस-2 स्टेशन पर सभी पंप दोबारा चालू कर दिए गए। पंपों के पुनः प्रारंभ होने के समय लगभग 360 एमएलडी पानी का डिस्चार्ज प्राप्त हो रहा था। दबाव बनने में लगा समय, शाम से शुरू हुई टंकियों की भराई अधिकारियों ने बताया कि पंप शुरू होने के बाद पाइपलाइन नेटवर्क में आवश्यक दबाव स्थापित होने में समय लगा। दोपहर 3:25 बजे से पाइपलाइन में दबाव बनने की प्रक्रिया शुरू हुई और पर्याप्त दबाव बनने के बाद शाम 4:40 बजे से विभिन्न ओवरहेड टंकियों को भरने का कार्य प्रारंभ किया गया। समान जल वितरण के लिए 12 इंच कम भरी जाएंगी टंकियां जलापूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने और अधिकतम क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से सभी ओवरहेड टंकियों में सामान्य स्तर से लगभग 30 सेंटीमीटर (करीब 12 इंच) कम पानी भरने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में जल वितरण को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। जल विभाग की अपील जल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि प्रभावित क्षेत्रों के रहवासी पानी का आवश्यकतानुसार और सावधानीपूर्वक उपयोग करें। जलापूर्ति व्यवस्था को जल्द पूरी तरह सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here