नर्मदापुरम के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी, छीतापुरा में सोमवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड मापी गई। झटके महसूस होते ही कुछ ग्रामीण लोग डर गए। हालांकि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम केंद्र भोपाल और NCS की वेबसाइड पर भूकंप के झटके की जानकारी अपडेट हुई है। रात 9.38 बजे आएं थे झटके 8 जून 2026 रात 09:39 बजे (IST) रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी की तीव्रता दर्ज की गई। केंद्र बिंदु: अक्षांश 22.367° N, देशांतर 77.688° Eगहराई: जमीन के अंदर 10किमी है। छत सो रहा था, अचानक से कंपन हुआ ग्राम चिचवानी से 2 किमी दूर स्थित छीतापुरा में भी झटके महसूस हुए। जनपद पंचायत सदस्य संतोष सल्लाम ने बताया रात करीब 9.30 बजे के आसपास जब में छत पर सो रहा था, तब कुछ पलभर के लिए कंपन हुआ। ऐसा लगा मानो घर हिल गया है लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। 3.8 तीव्रता का भूकंप हल्की श्रेणी में आता है जानकारों के अनुसार 3.8 तीव्रता का भूकंप हल्की श्रेणी में आता है। इसमें आमतौर पर बड़ा नुकसान नहीं होता, लेकिन झटके साफ महसूस होते हैं। एसडीएम निलेश शर्मा ने बताया मुझे इसकी जानकारी मिली है। अधिकृत पता करके थोड़ी देर में बताऊंगा।
