Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में स्ट्रीट डॉग ने की बच्ची को काटा:घर के बाहर खेल...

ग्वालियर में स्ट्रीट डॉग ने की बच्ची को काटा:घर के बाहर खेल रही थी 8 साल की मासूम, मां ने दौड़कर बचाया​

ग्वालियर के गुढ़ा गुढ़ी इलाके में शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही तीसरी कक्षा की 8 वर्षीय बच्ची पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया। डॉग ने बच्ची की जांघ पर कई जगह काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां घर से बाहर दौड़ीं और डॉग को भगाकर बेटी को बचाया। परिजन बच्ची को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अचानक किया हमला जानकारी के मुताबिक, गुढ़ा गुढ़ी निवासी मुख्तियार खान की बेटी अनन्या खान शनिवार दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक फीमेल स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची कुछ समझ पाती, उससे पहले ही डॉग ने उसके पैर को कई जगह काट लिया। उसकी चीख सुनकर मां तुरंत बाहर आईं और डॉग को भगाया। जयारोग्य अस्पताल में कराया इलाज घटना के बाद परिजन घायल अनन्या को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) के डॉग बाइट विभाग लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बच्ची को घर भेज दिया गया। घटना के बाद बच्ची डरी हुई है। पहले भी बच्चों को काटने का दावा बच्ची की मां का कहना है कि इसी फीमेल स्ट्रीट डॉग ने पहले भी मोहल्ले के कई बच्चों को काटा है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर निगम में कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें की थीं, लेकिन उनके मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्ट्रीट डॉग पर नियंत्रण की मांग घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी है। रहवासियों का कहना है कि स्ट्रीट डॉग के हमलों के डर से बच्चों का घर के बाहर खेलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम से आक्रामक डॉग को पकड़ने और क्षेत्र में प्रभावी नियंत्रण अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here