Homeदेशकेरल के पूर्व CM को ED का समन:घर पर नोटिस चिपकाया, मनी...

केरल के पूर्व CM को ED का समन:घर पर नोटिस चिपकाया, मनी लॉन्ड्रिंग-भ्रष्टाचार मामले में दो FIR पहले से दर्ज

केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन को शनिवार को ED ने समन भेजा। तिरुवनंतपुरम स्थित किराए के घर पर समन का नोटिस चिपकाया। एजेंसी ने उन्हें 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पेश होकर बयान दर्ज कराने और संबंधित रिकॉर्ड पेश करने को कहा है। विजयन पर दो कंपनियों सीएमआरएल और एक्सालॉजिक के बीच हुए पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी का आरोप है। जिसमें से एक कंपनी एक्सालॉजिक उनकी बेटी की है। विजयन पर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इस मामले में केरल विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने पहले से ही दो FIR दर्ज की हैं। अब मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हाथों में है। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने विजयन की उस तत्काल याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। जिसमें उन्होंने 2.78 करोड़ रुपये के सीएमआरएल और एक्सालॉजिक मामले में विजिलेंस की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। विजयन ने गिरफ्तारी की आशंका भी जताई थी। मामला 2017-20 का, विजयन की बेटी की कंपनी शामिल CMRL (कोच्चिन मिनरल्स एंड रुलाइट लिमिटेड) केरल की एक कंपनी है। एक्सालॉजिक साल्यूशंस एक IT कंपनी थी, जिसे पिनराई विजयन की बेटी टी. वीणा चलाती थीं। आरोप है कि 2017 से 2020 के बीच CMRL ने एक्सालॉजिक और वीणा को करोड़ों रुपये का भुगतान किया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इनमें से कुछ भुगतान वास्तविक IT/कंसल्टेंसी सेवाओं के बदले नहीं किए गए थे। शुरुआत में इन भुगतानों का मामला इनकम टैक्स की जांच में सामने आया। बाद में ED और SFIO ने भी वित्तीय लेनदेन की जांच की। पैसे को लेकर आरोप क्या है? ED के अनुसार, एक्सालॉजिक को करीब ₹2.78 करोड़ का भुगतान किया गया था, जिसे IT कंसल्टेंसी और दूसरी सेवाओं की फीस के रूप में दिखाया गया। जांच में यह सवाल उठा कि क्या वास्तव में उतनी सेवाएं दी गई थीं, जितने पैसे लिए गए? ED का आरोप है कि भुगतान का संबंध वीणा के पिता पिनराई विजयन की राजनीतिक स्थिति से था और इन्हें सामान्य कारोबारी भुगतान के रूप में दिखाया गया। हालांकि ये आरोप हैं, अदालत में अभी दोष साबित नहीं हुआ है। मामला पिनराई विजयन तक कैसे पहुंचा? ED ने अपनी जांच के दौरान जुटाई गई जानकारी के आधार पर राज्य पुलिस को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी। इसके बाद केरल हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर 2026 को FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद केरल विजिलेंस ने पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा और उनके दामाद पी.ए. मोहम्मद रियास के खिलाफ FIR दर्ज की। अब ED ने विजयन को क्यों बुलाया है? ED अब इस मामले के मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में विजयन को 23 अक्टूबर को कोच्चि स्थित ED कार्यालय में पेश होने और रिकॉर्ड देने के लिए समन किया गया है। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… रिजिजू बोले- विपक्षी नेता ओवैसी से सीखें: समझदार; मस्क विवाद पर असदुद्दीन ने कहा था- गोरा हुक्म नहीं दे सकता किरेन रिजिजू ने शनिवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के मस्क को लेकर दिए बयान की तारीफ की। रिजिजू ने X पर लिखा कि कभी-कभी ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी वाली बातें करते हैं। अगर विपक्ष के कुछ नेता हमारी बात नहीं सुनना चाहते, तो उन्हें ओवैसी से सीखना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here