Homeमध्यप्रदेशनगर निगम नेता प्रतिपक्ष को नहीं मिला बोलने का मौका:प्रेस कॉन्फ्रेंस में...

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष को नहीं मिला बोलने का मौका:प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने थामा माइक, विवाद पर बोले- परिवार का मामला

नगर निगम परिषद के चार साल पूरे होने पर महापौर द्वारा पेश किए गए विकास कामों के लेखा-जोखा पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया। हालांकि, निगम के मुद्दे पर आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान भी सामने आती नजर आई। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट मंच पर मौजूद रहीं, लेकिन करीब 15 मिनट चली पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें बोलने का मौका तक नहीं मिला। इंदौर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। मंच पर चौकसे और मिमरोट की कुर्सियां साथ-साथ लगी थीं, लेकिन मीडिया से संवाद केवल चौकसे ने किया। निगम से जुड़े मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष की चुप्पी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी। नगर निगम से जुड़े अहम मुद्दे पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष को बोलने का अवसर नहीं मिलने से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है। महापौर पर साधा निशाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिंटू चौकसे ने महापौर के चार साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए शहर में हुए विकास कामों, व्यवस्थाओं और विभिन्न हादसों का जिक्र किया। उन्होंने निगम प्रशासन और महापौर पर जमकर निशाना साधते हुए मंच से महापौर को सार्वजनिक डिबेट करने का खुला चैलेंज भी दे दिया। भाजपा के आरोपों पर बोले- यह हमारे परिवार का मामला प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के हालिया बयानों पर भी सवाल पूछा गया। मिश्रा ने कुछ दिन पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस के भीतर नेताओं के विवाद को सार्वजनिक चर्चा का विषय बताया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि “पप्पू की कांग्रेस में जीतू के घर चिंटू और पिंटू का झगड़ा हुआ और दीपू ने बीच-बचाव किया।” इस पर चौकसे ने जवाब देते हुए कहा, “यह हमारे परिवार का मामला है। किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। हम सभी भाई और दोस्त हैं। भाजपा ने सिर्फ झूठ बोलना अपनी नीति बना ली है।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here