Homeछत्तीसगढ़नगरनार NMDC प्लांट में जिंदा जला ऑपरेटर:पिघले लोहे की चपेट में आया,...

नगरनार NMDC प्लांट में जिंदा जला ऑपरेटर:पिघले लोहे की चपेट में आया, चंद सेकंड के अंदर मौत, देखते रह गए साथी कर्मचारी

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित नगरनार NMDC स्टील प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम करने के दौरान गर्म पिघले हुए लोहे (हॉट मेटल) की चपेट में आने से एक ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगल साय (31) के रूप में हुई है। वह बस्तर के देवड़ा गांव का रहने वाला था। घटना नगरनार थाना क्षेत्र की है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, प्लांट में मंगलवार दोपहर लोहे को गलाने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऑपरेटर मंगल साय गर्म पिघले हुए लोहे की चपेट में आ गया। लोहे का तापमान इतना अधिक था कि वह बुरी तरह जल गया। हादसे के समय आसपास अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन गर्म मेटल की चपेट में आने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद प्लांट के अन्य कर्मचारी भी मौक पर पहुंचे। हालंकि, मेटल के थोड़ा ठंडा होने के बाद जली हुई बॉडी को निकाला गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है और ऑपरेटर गर्म मेटल की चपेट में कैसे आया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस मामले को लेकर NMDC प्रबंधन की तरफ से भी कोई बयाना अब तक सामने नहीं आया है। नगरनार थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने बताया कि प्लांट में हुए हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आएंगी। ……………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें प्लांट में ठेकेदार पर गिरा 1600°C का पिघला लोहा, मौत:आग की लपटों से घिरा सीढ़ियों से भागता दिखा; बचाने के लिए लगाई गुहार दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में हुए हादसे में ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव (42) की मौत हो गई। 17 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे मशीन से निकला 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here