Homeमध्यप्रदेशधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से एमपी के स्टूडेंट्स भी खुश:इंदौर में देशभक्ति...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से एमपी के स्टूडेंट्स भी खुश:इंदौर में देशभक्ति गीतों पर झूमे छात्र; कटनी में मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर में पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच जश्न का माहौल बन गया। टंट्या भील चौराहे पर धरने पर बैठे छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर झूमे और ‘छात्र एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। छात्रों का कहना है कि यह उनके लंबे संघर्ष और एकजुटता की जीत है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता और व्यापक सुधार की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर, रतलाम और कटनी में भी समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें… यह भी पढ़ें… पेपर लीक- एमपी में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित:भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में तेजी से सुनवाई होगी; हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिफिकेशन लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here