अनूपपुर में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के नाम और उम्र की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक अनूपपुर जिले के छताई गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा जिले के आखिरी छोर पर स्थित खोडरी गांव के पास हुआ।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
