Homeमध्यप्रदेशदो दिनों में 200 किमी साइकिल यात्रा करेंगे जीतू पटवारी:रास्ते के हर...

दो दिनों में 200 किमी साइकिल यात्रा करेंगे जीतू पटवारी:रास्ते के हर जिले में 500 साइकिल यात्री जुड़ेंगे…युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे

नीट यूजी की परीक्षा, सीबीएसई एग्जाम में गड़बड़ी पेपर लीक बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर एमपी कांग्रेस इंदौर से भोपाल तक साइक्लोथॉन यानी साइकिल यात्रा निकालने जा रही है। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद इस पूरी यात्रा का नेतृत्व करते हुए साइकिल चलाते हुए दो दिनों में इंदौर से भोपाल तक का सफर तय करेंगे। इंदौर में RNT मार्ग से शुरू होगी यात्रा 14 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे इंदौर के डीएवीवी के करीब RNT (रवीन्द्र नाथ टैगोर) मार्ग से यात्रा शुरू होगी। इंदौर में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स का यह सबसे बड़ा सेंटर है। कांग्रेस यहां से छात्रों की समस्याओं और सरकार की अव्यवस्थाओं के कारण हो रहे पेपर लीक को लेकर बड़ा संदेश देगी। हर जिले में 500 साइकिल यात्री जुड़ेंगे इंदौर से भोपाल तक रास्ते में पड़ने वाले हर जिले से 500 साइकिल यात्री इस यात्रा में जुड़ेंगे। इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल जिले को मिलाकर दो हजार से ज्यादा साइकिल यात्रियों के साथ जीतू पटवारी भोपाल पहुंचेंगे। स्थाई साइकिल यात्रियों की लिस्ट बन रही इंदौर से लेकर भोपाल तक जीतू पटवारी के साथ आने वाले स्थाई साइकिल यात्रियों की लिस्ट बन रही है। इंदौर के साइकिल रेसर ग्रुप, फिटनेस क्लब के मेंबर्स भी इस यात्रा में साथ आएंगे। आष्टा में होगा रात्रि विश्राम इंदौर से चलने के बाद पहले दिन की यात्रा का विश्राम सीहोर जिले के आष्टा कस्बे के गोकुलधाम मैरिज गार्डन में होगा। इसके अगले दिन यानी 15 जुलाई को कोठरी कस्बे से फिर साइकिल यात्रा शुरू होगी। भोपाल में व्यापंम पर समापन होगा, प्रशासन नहीं दे रहा मंजूरी यात्रा के समन्वयक आनंद जाट ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की यह मंशा है कि इंदौर में शिक्षा के केन्द्र आरएनटी मार्ग ये छात्रों के बीच संवाद करके यह यात्रा शुरू हो और मप्र में जिस व्यापमं नाम की संस्था ने हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। उस व्यापमं चौराहे पर इसका समापन हो। लेकिन प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। भोपाल में हमने व्यापंम चौराहा, लिली टॉकीज चौराहा, इमामी गेट विकल्प के तौर पर समापन कार्यक्रम के लिए बताए हैं लेकिन प्रशासन मोतिया तालाब के सामने अनुमति दे रहा है। जहां पर हमादिया अस्पताल सहित बहुत सारे निजी हॉस्पिटल भी संचालित हैं। ऐसे में वहां मरीजों और एंबुलेंस को आने जाने में दिक्कत होगी। जीतू बोले: केजी से पीजी तक फ्री एजुकेशन मिले जीतू पटवारी ने भास्कर से बातचीत में कहा- 25 साल की भाजपा सरकार के बाद और देश की आजादी के 80 साल के बाद ये नया विचार जन्म लेना चाहिए कि सबके लिए अच्छी और मुफ़्त शिक्षा हो। केजी से पीजी तक अनिवार्य और फ्री एजुकेशन हो। ये एक नया गैर राजनीतिक विचार है। राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम शुरु किया। इसका संदेश है कि अच्छी सुरक्षित शिक्षा मिले, एग्जाम और प्रोफेशनल एग्जामिनेशन में पारदर्शिता आए। नीट की परीक्षा में जो धांधली हो रही है वो रूके ये देश का विषय है। इन मुद्दों को लेकर युवाओं को यह संदेश देना है और अभिभावकों से बातचीत करना इस साइक्लोथॉन का मूल उद्देश्य है। हर भाजपा नेता पेपर माफिया नहीं, लेकिन पेपर लीक में भाजपाई क्यों सामने आते हैं पीसीसी चीफ ने कहा- प्रदेश में हर बीजेपी का नेता पेपर माफिया नहीं हैं लेकिन जहां पेपर लीक होते हैं वहां बीजेपी के नेता ही क्यों आते हैं। हर मंदिर में चोरी नहीं होती लेकिन जिस मंदिर में चोरी होती है वहां बीजेपी और आरएसएस के लोग ही क्यों सामने आते हैं? जब भ्रष्टाचार की बात आती है तो भाजपा के नेता और मंत्री ही क्यों सामने आते हैं? ये सवाल प्रदेश के सामने हैं तो उसका जवाब मुख्यमंत्री और सरकार को देना पड़ेगा। ये 200 किलोमीटर की यात्रा हम दो दिनों में पूरी करेंगे। भाई को हिरासत में लिए जाने को लेकर जीतू पटवारी ने कहा-विपक्ष की राजनीति सरल काम है? अगर सरकार अपनी ताकत का दुरूपयोग नहीं करेगी तो फिर विपक्ष का काम हो जाएगा। सबको दिख रहा है कि रिवेंज हो रहा है। किसी प्रकार का कोई गुस्सा नहीं है। सरकार यातनाएं करे हम अपना काम करेंगे। जनता सब समझ रही है। कानून पर भारत के नागरिकों को भरोसा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here