Homeदेशदेशभर में आज दिवाली, अयोध्या में 30 लाख दीये जले:बंगाल में काली...

देशभर में आज दिवाली, अयोध्या में 30 लाख दीये जले:बंगाल में काली पूजा, पंजाब में बंदी छोड़ दिवस मनेगा; आतिशबाजी की 600 साल पुरानी परंपरा

देशभर में आज दिवाली मनाई जा रही है। शाम होते ही घरों, मंदिरों और बाजारों में दीप जलाए जाएंगे। अयोध्या में त्योहार की पूर्व संध्या पर रविवार को दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान सरयू के घाटों पर 30 लाख दीये जलाए गए और आतिशबाजी हुई। भारत में दिवाली मनाने का इतिहास 2000 साल पहले तक का मिलता है। वहीं, 600 साल से पटाखों और रॉकेट के इस्तेमाल के प्रमाण मिलते हैं। देश के 10 शहरों में दिवाली मनाने के 10 अलग तरीके भारत में दिवाली सिर्फ दीप जलाने और मां लक्ष्मी की पूजा तक सीमित नहीं है। अलग-अलग शहरों में इस त्योहार को स्थानीय परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। कहीं मां काली की पूजा होती है, तो कहीं पूर्वजों की याद में मशालें जलाई जाती हैं। 1. अयोध्या: दीपोत्सव का 10वां साल, पिछले साल बने 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2. कोलकाता: दिवाली की रात मां लक्ष्मी नहीं, मां काली की पूजा 3. अमृतसर: दिवाली के दिन मनाया जाता है बंदी छोड़ दिवस 4. वाराणसी: दिवाली के 15 दिन बाद मनाई जाती है देव दीपावली 5. जयपुर: दिवाली पर रोशनी से सजते हैं गुलाबी शहर के बाजार 6. पणजी (गोवा): दिवाली से पहले जलते हैं नरकासुर के पुतले 7. अहमदाबाद: दिवाली पर नए बही-खातों की पूजा, अगले दिन गुजराती नववर्ष 8. चेन्नई: सूर्योदय से पहले तेल स्नान, फिर शुरू होती है दिवाली 9. भुवनेश्वर: पूर्वजों को रास्ता दिखाने के लिए जलाते हैं कौड़िया काठी 10. मुंबई: दिवाली की सुबह संगीत के साथ शुरू होती है

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here