मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरे रंग में है। 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। रायसेन में नदी उफान पर आ गई, जिससे आश्रम में पानी भर गया, वहीं इंदौर में सड़क धंस गई। पन्ना के जिला अस्पताल में घुटनों तक पानी भर गया। तस्वीरों में देखिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश…। देखिए तस्वीरें ………………………… यह खबर भी पढ़ें एमपी के 35 जिलों में बारिश:खजुराहो और मंडला में 4.2 इंच पानी गिरा; बड़वानी में स्कूल का प्लास्टर गिरा, इंदौर में सड़क धंसी प्रदेश में जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 24 घंटे में प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। खजुराहो और मंडला में सबसे ज्यादा 4.6-4.2 इंच बारिश दर्ज की गई। छह दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेश की औसत वर्षा 7 इंच तक पहुंच गई है। जून के अंत तक जहां बारिश 33% कम थी, वहीं अब यह सामान्य से सिर्फ 1% कम रह गई है। पढ़ें पूरी खबर
