Homeमध्यप्रदेशदुष्कर्म बनाम ब्लैकमेलिंग:युवती व महामंडलेश्वर दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

दुष्कर्म बनाम ब्लैकमेलिंग:युवती व महामंडलेश्वर दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

बड़नगर मार्ग स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज और शुजालपुर में रहने वाली 30 वर्षीय युवती के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक-दूसरे पर गंभीर आरोप और शिकायत का मामला सामने आया है। युवती के खिलाफ महामंडलेश्वर ने हनी ट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत महाकाल थाने में की है। वहीं युवती ने महिला थाने में महामंडलेश्वर के खिलाफ आवेदन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अब पुलिस दोनों ही आवेदन पर जांच कर रही है। महामंडलेश्वर बोले : मेरे साथ इंदौर के राजा रघुवंशी जैसी घटना करना चाहती थी, मैं जान बचा किसी तरह भागा
महामंडलेश्वर ने 18 जुलाई को महाकाल थाने में युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और हनी ट्रैप की साजिश में फंसाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया। शिकायत में लिखा है कि फेसबुक पर युवती से संपर्क हुआ था। वह मुंह बोले भाई के साथ मिलकर मुझे फंसाने के हथकंडे अपना रही है। इंदौर के राजा रघुवंशी जैसी घटना मेरे साथ करना चाहती थी, मुझे मुंहबोले भाई के साथ भेड़ाघाट ले जा रही थी। आशंका हुई कि वह मुझे वहां से गिरा न दें तो सलकनपुर से जान बचाकर किसी तरह आया। युवती 50 लाख रुपए का मकान व 25 लाख नकद मांग रही। 1 लाख 51 हजार रुपए का चेक भी अपने हाथ से भरकर रुपए निकाल लिए। मुझे जबरदस्ती मक्सीरोड पर कोई मकान खरीदने के लिए ले गई, मैं रास्ते में ही पंवासा थाने पर रुक गया। यहां पुलिस को घटना बताई तो उन्होंने कहा कि आप महाकाल थाने जाए। मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं था, लेकिन सोचा कि ऐसा क्यों करूं। मैंने कानून का सहारा लिया और सारे सबूत दे दिए। पुलिस जांच कर रही है। (जैसा कि महामंडलेश्वर ने पुलिस को आवेदन में बताया।) युवती का आरोप : मई-जून 2025 में गुरुजी से मिली तो बोले- तुम समाज सेवा में शिखर पर जाओगी, अंधेरे में रख गलत किया
उज्जैन दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज से एक कार्यक्रम में मिली थी। उन्होंने मेरा नंबर लिया व सोशल मीडिया पर सर्च कर रिक्वेस्ट भेज दोस्ती की थी। मैं भक्ति भाव में विश्वास रखती हूं, इसलिए गुरुजी से दोस्ती के बाद सोशल मीडिया पर बातचीत होती रही। पिछले साल 2025 में गुरु पूर्णिमा पर मुझे बुलाया। सदावल स्थित आश्रम आई। धार्मिक गतिविधि में यहां शामिल होने के उद्देश्य से आश्रम में रोक लिया। रात को प्रसादी के रूप में खीर दी, जिसे खाने के बाद मैं कमरे में सोने चली गई। अगले दिन नींद से जागी तो महसूस हुआ कि मेरे साथ गलत हुआ है। मैंने गुरुजी से कहा तो बोले कि परेशान मत होना, तुमने गुरु पूर्णिमा पर गुरु दक्षिणा दी है और मैं तुम्हारे साथ हूं। मैंने कहा कि सबको हकीकत बता दूंगी और मीडिया पर उजागर करूंगी तो मुझे धमकाया व डराते रहे। काफी परेशान हो गईं तो फिर मुझे शिकायत व कार्रवाई के लिए आगे आना पड़ा। गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और उज्जैन एसपी को शिकायती आवेदन दिया है। मेरे साथ गुरुजी महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने दुष्कर्म किया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई कर मुझे न्याय दिलाया जाए। (जैसा कि युवती ने पुलिस को शिकायती आवेदन में घटना बताई।) दोनों ने शिकायत की बयानों में विरोधाभास दोनों ही पक्ष ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और शिकायत की है। युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है और महामंडलेश्वर ने ब्लैकमेल की शिकायत की है। दोनों के बयानों में काफी विरोधाभास है। महामंडलेश्वर ने विवाह वाले फोटो भी दिए हैं, जांच के बाद नतीजे पर पहुंचेंगे। – गगन बादल, टीआई थाना महाकाल

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here