Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में खड़े ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी, 4 मौतें:दो बहनें, 2...

दुर्ग में खड़े ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी, 4 मौतें:दो बहनें, 2 बच्चियों की जान गई, दो दिन पहले मनाया था बेटी का जन्मदिन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अमृता निर्मलकर (28), उनकी सगी बहन लक्ष्मी निर्मलकर (26), अमृता की 7 वर्षीय बेटी याचना और 4 वर्षीय डाली शामिल हैं। अमृता का 8 वर्षीय बेटा भावेश गंभीर रूप से घायल है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार होकर सोमनी भिलाई-3 से रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। रास्ते में सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे स्कूटी जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। अमृता निर्मलकर के पति लोकेश निर्मलकर के मुताबिक परिवार ने हादसे से दो दिन पहले ही 14 जुलाई को याचना का जन्मदिन मनाया था। अगले दिन सभी रिश्तेदारों से मिलने रायपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। मामा के घर रायपुर जा रहे थे सभी पुलिस के मुताबिक, सोमनी भिलाई-3 निवासी अमृता निर्मलकर (28) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे खड़े ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) के पीछे स्कूटी जा घुसी। हादसे में अमृता निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल है, जिसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मॉर्च्युरी भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पहले ही बेटी का बर्थडे मनाया हादसे में मृतक अमृता निर्मलकर और लक्ष्मी निर्मलकर सगी बहनें थीं। स्कूटी पर लोकेश निर्मलकर की पत्नी अमृता, उनकी बेटी याचना और बेटा भावेश भी सवार थे। हादसे में अमृता और याचना की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल है। उसका एम्स रायपुर के आईसीयू में इलाज चल रहा है। याचना का मंगलवार को ही बर्थडे मनाया गया था। आरोप- हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था। उनका कहना है कि पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त रही और हादसे के बाद तेजी नहीं दिखाई गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ……………….. सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 5 सड़क हादसों में 7 मौतें, VIDEO:कार की टक्कर से हवा में उछले युवक; पेंड्रा में बाप-बेटे, कोरबा में भाई-बहन की मौत छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहली घटना पेंड्रा की है। बुधवार सुबह कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here